यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Monsoon Update: अभी हल्की बारिश तो 30 अगस्त से बढ़ सकती मानसून की सक्रियता, उमस भी कर रही बेचैन
मानसून कमजोर रहने से चिंता बढ़ गई है यहाँ जून से अब तक सामान्य से 35% कम बारिश हुई है। ...और पढ़ें

HighLights
- सिद्धार्थनगर में सामान्य से 35% कम वर्षा |
- 30 अगस्त से मानसून सक्रिय होने की संभावना |
- क्षेत्र में बारिश का असमान वितरण |
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। UP Weather Update Today: प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में जहां मानसून जोर पकड़े हुए है, वहीं सिद्धार्थनगर में मानसून की बेरुखी परेशानी की वजह बनी हुई है। स्थिति ये है कि जून से अब तक दीर्घकालिक औसत से 35 प्रतिशत कम वर्षा हुई। मौसम विभाग की मानें तो इधर कभी-कभी हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि मानसूनी सक्रितयता 30 अगस्त से बढ़ने की संभावना है, फिर अच्छी वर्षा के आसार हैं।
बरसात के मौसम में इस बार क्षेत्रवार वर्षा हुई। कहीं बारिश हुई तो कहीं-कहीं मौसम साफ रहा। अच्छी वर्षा न होने के कारण क्षेत्र के अधिकांश तालाब, पोखरे अभी पानी से नहीं भर सके हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के दक्षिणी भाग से होकर गुजरे निम्नदाब क्षेत्र के कमजोर पड़ने तथा उससे संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण के राजस्थान की ओर खिसकने के साथ ही उड़ीसा तट से दूर उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने एक अन्य निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से मानसून द्रोणी के संभावित दक्षिणी विचरण के कारण ये स्थिति बनी है।
.jpg)
लोग बारिश का कर रहे इंतजार। जागरण
प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के परिणामस्वरूप आगामी दो-तीन दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी से पहाड़ों की ओर आ रही नमी के प्रभाव से उत्तराखंड से सटे जनपदों को छोड़कर प्रदेश के अन्य भागों में छिटपुट वर्षा ही हो सकती है। तदुपरांत 30 अगस्त से परिस्थितियां अनुकूल होने पर अच्छी वर्षा हो सकती है।
पिछले 24 घंटे तापमान पर नजर डालें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 व न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था तो बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। रात में उमस ने लोगों को बेचैन किया तो सुबह में ही तेज धूप जनमानस को परेशानी करने लगी। हालांकि दोपहर बाद कुछ स्थानों पर मौसम बदला और तेज हवाएं चलीं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद मौसम फिर से शुष्क हो गया।
यह भी पढ़ें- Pilibhit Rain: तराई में झमाझम बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, लोगों को गर्मी से मिली राहत
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी कहीं-कहीं हल्की वर्षा ही हो सकती है। शनिवार वर्षा के वितरण एवं तीव्रता में बढ़ोत्तरी होने के साथ-साथ पुनः भारी वर्षा होने की संभावना बन रही है।
