यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pilibhit Rain: तराई में झमाझम बारिश से सड़कें हुई जलमग्न, लोगों को गर्मी से मिली राहत
पीलीभीत में गुरुवार सुबह हुई भारी बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। स्कूल ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। गुरुवार सुबह को शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़क जलमग्न हो गईं। वही लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। बुधवार को उमस भरी गर्मी रही, गुरुवार रात को मौसम ने अचानक करवट बदल ली।
सुबह होते ही पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान शहर की नई बस्ती कालोनी, राजीव कालोनी, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, मुख्य बाजार सहित शहर की तमाम सड़कों पर दो फीट पानी भर गया।
जल निकास का प्रबंध न होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर स्कूल जाने वाले बच्चों को घर ही रखना पड़ा। वहीं किसानों को इस बारिश से गन्ना और धान की फसल को फायदा मिल रहा है। जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: पीलीभीत-आगरा में झमाझम बारिश, गोरखपुर में करना होगा इंतजार; पढ़िए IMD का ताजा रिपोर्ट
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार पूरे दिन बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है तो वहीं शुक्रवार को भी बारिश जारी रहेगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र टांडा विजेसी के मौसम वैज्ञानिक डा शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि पिछले दिनों उमस के साथ हो रही गर्मी से लोगों को परेशान होना पड़ा तो वही यह दो दिन होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
