Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Forecast: सिद्धार्थनगर में सुहाना रहेगा मौसम, दो दिन बाद भारी वर्षा के आसार

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 03:02 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में मौसम ने करवट ली है। तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही जारी है जिससे उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। जुलाई में कम बारिश हुई लेकिन अगस्त में सामान्य से अधिक वर्षा की उम्मीद है। मानसून के सक्रिय होने से किसानों को राहत मिलने की संभावना है।

    Hero Image
    मौसम विभाग का कहना है कि आगे एक सप्ताह तक मौसम बारिश वाला बना रह सकता है। जागरण

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। गुरुवार को मौसम साफ रहा। तेज धूप के बीच कभी-कभी बादलों की आवाजाही होती रही। बीच-बीच में तेज हवाएं भी चलती रहीं। जब तक हवा चली, मौसम खुशगवार रहा, पर हवा रुकते ही उमस में बढ़ोत्तरी बन गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे एक सप्ताह तक मौसम बारिश वाला बना रह सकता है। हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि दो दिन बाद भारी वर्षा के आसार हैं। तापमान में प्रभावी गिरावट आ सकता है। जनमानस को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

    इस बार जुलाई के महीने में अधिकांश दिन मौसम शुष्क रहा। बारिश नाममात्र हुई। वर्षा हुई भी तो क्षेत्रवार। कभी इस तरफ वर्षा हुई तो कभी दूसरी तरफ। मगर अगस्त के महीने में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

    महीने के शुरूआती दिन में आकाश में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम तथा कभी-कभी भारी बारिश हो सकती है। मानसून के मेहरबान होने से लोगों से साथ किसानों को राहत मिल सकती है। जनमानस जहां उमस से परेशान है तो किसानों के खेतों में पीले पड़ रहे पौधों से चिंतित हैं।

    पिछले 24 घंटे में तापमान पर नजर डालें तो बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस था तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदलता रहा। धूप तो बीच-बीच में बादल छा जाते रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम सुहाना और अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।

    राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून तीव्रता पकड़ रहा है। करीब एक सप्ताह तक मौसम बारिश वाला रह सकता है। इस बीच हल्की से मध्यम तो कभी-कभी भारी वर्षा की संभावना है। उमस भरी गर्मी से लोगों का राहत मिल सकती है।

    पिछले 10 दिनों में कुछ इस प्रकार रहा तापमान

    दिनांक
    अधिकतम
    न्यूनतम
    31 जुलाई  34.5 28.7
    30 जुलाई 33.8 27.6
    29 जुलाई  32.2 28.0
    28 जुलाई  31.7 28.3
    27 जुलाई  34.5 28.2
    26 जुलाई  35.6 29.2
    25 जुलाई 37.5 30.8
    24 जुलाई 38.5 30.2
    23 जुलाई 38.4 30.2
    22 जुलाई 38.2 29.1

    नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

    यह भी पढ़ें- UP News: पहले नीलामी रुकवायी, फिर लंदन से मंगवाया; अब सिद्धार्थनगर को दिया जाए बुद्ध के पुरावशेष