यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एकतरफा मोहब्बत में बना हैवान: सनकी युवक ने किया हमला, पिता की मौत; मां-बेटी घायल
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया में एक सनकी आशिक ने युवती के परिवार पर चाकू से हमला किया जिसमें पिता की मौत ...और पढ़ें

HighLights
- सनकी आशिक ने परिवार पर किया जानलेवा हमला |
- पिता की मौत, माँ-बेटी गंभीर रूप से घायल |
- पुलिस आरोपी की तलाश में कर रही दबिश |
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। एक सनकी आशिक के हमले से शनिवार को एक परिवार तबाह हो गया। आरोपित युवक ने युवती के स्वजन पर चाकू से हमला कर पिता की हत्या कर दी, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना शाम साढ़े छह बजे की है। घायलों को उपचार माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में चल रहा था। वहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव में टोला केवटहिया डीह निवासी 52 वर्षीय रामकला निषाद की पुत्री किरन को पड़ोसी और पट्टीदार मुकेश निषाद लंबे समय से परेशान कर रहा था। करीब एक वर्ष पूर्व उसने किरन का अपहरण भी किया था। उस समय परिवार ने पुलिस में मुकदमा नहीं कराया और थाने पर पंचायत के बाद मामला सुलझा लिया।
कानूनी कार्रवाई न होने से मुकेश की मनमानी बढ़ती गई। वह लगातार किरन को परेशान करता रहा और उसके पिता को धमकियां देता रहा कि बेटी की शादी कहीं और न करें, वरना परिवार को जान से मार देगा। शनिवार शाम को रामकला व उनकी पत्नी प्रभावती आरोपी के घर उलाहना लेकर पहुंचे।
इस दौरान कहासुनी हो गई। गुस्से में मुकेश ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में रामकला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रभावती और किरन गंभीर रूप से घायल हो गईं। किरन व उनकी मां प्रभावती का इलाज सिद्धार्थनगर मेडिकल कालेज में चल रहा था। वहां उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि गांव कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि लोग इसे हजम नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Siddharthnagar News: दबंगों ने तीन युवकों को निर्वस्त्र कर बिजली के खंभे से बांधकर पीटा, मूत्र पिलाया; वीडियो वायरल
पुलिस अधीक्षक डा.अभिषेक महाजन का कहना है कि दोनों घायलों की स्थिति गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए गोरखुपर भेजा रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा शुभेंदु सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
