विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में चोरों के आने से गांवों में मचा हड़कंप, सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में तेज की गश्त

Published: Sun, 21 Sep 2025 04:03 PM (IST)

श्रावस्ती जिले के भिनगा शहर में चोरों के आतंक से नागरिक परेशान हैं। शिवाजीपुरम मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान में ...और पढ़ें

चोरों को मुहल्लेवासियों ने दौड़ाने से घरों में मची रही अफरा-तफरी।
चोरों को मुहल्लेवासियों ने दौड़ाने से घरों में मची रही अफरा-तफरी।

HighLights

  1. भिनगा में चोरों के आतंक से दहशत |
  2. निर्माणाधीन मकान में चोरी का प्रयास |
  3. लाठी-डंडों से चोरों को खदेड़ा |

संवाद सूत्र, भिनगा (श्रावस्ती)। भिनगा नगर में चोरों की मौजूदगी से नगरवासी हलकान हैं। आलम यह है कि नगर के कई मुहल्लों में लोग लाठी-डंडा लेकर रात भर निगरानी कर रहे हैं। शनिवार की रात भिनगा नगर के शिवाजीपुरम मुहल्ले में स्थित निर्माणाधीन मकान में चोर घुस आए। इसके बाद सामने स्थित एक घर में दरवाजा तोड़कर चोरी का प्रयास करने लगे।

आहट पाकर आसपास स्थित घरों की छतों पर मौजूद लोग जाग गए और लाठी-डंडे लेकर चोरों को दौड़ा लिया। इसके बाद चोर गली में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। चोरों की दहशत से पूरी रात मुहल्लेवासी रतजगा करते रहे।  नगर के शिवाजीपुरम मुहल्ले में अधिवक्ता जीपी मिश्रा का मकान स्थित है।

बगल में उनका नया मकान निर्माणाधीन है। रात में पीछे से चोर निर्माणाधीन मकान के छत पर चढ़ आए। इसके बाद सामने गली में स्थित मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। आहट पाकर अधिवक्ता व आसपास घरों में मौजूद लोग लाठी-डंडा लेकर बाहर निकल आए और चोरों को दौड़ा लिया।

मुहल्लेवासियों ने बताया कि चोर तीन की संख्या में थे। गली में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। चोरों की दहशत में मुहल्लेवासियों ने पूरी रात जाग कर बिताई। इसके पूर्व भी चोर नगर के कई मुहल्लों में चोरी का असफल प्रयास कर चुके हैं।

भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि मोबाइल टीम मुहल्लों में गश्त कर रही है। गांवों में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Gonda News: खराब भोजन से बिगड़ रही छात्रों की तबीयत, कंप्यूटर की पढ़ाई हुई ठप