यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gonda News: खराब भोजन से बिगड़ रही छात्रों की तबीयत, कंप्यूटर की पढ़ाई हुई ठप
गोंडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की कमी और खराब भोजन को लेकर अभिभावकों ने एसडीएम ...और पढ़ें

HighLights
- कंप्यूटर शिक्षा ठप, स्टेशनरी भी नहीं |
- भोजन में तेल-मसाले का अभाव, स्वास्थ्य खराब |
- एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन |
संवाद सूत्र, हलधरमऊ (गोंडा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कंप्यूटर पढ़ाई न होने व खराब भोजन देने को लेकर अभिभावक ने छात्रों की तबीयत खराब होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है।
सर्वांगपुर गांव निवासी यासमीन बेगम ने एसडीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि कैथोला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उनकी लड़की गुलशन जहां कक्षा छह और सानिया बानो कक्षा सात की छात्रा है।
वह बेटियों से मिलने गई तो वहां देखा कि कंप्यूटर की पढ़ाई बिल्कुल ठप है। कभी कंप्यूटर पर बच्चों को बैठाया ही नहीं गया और स्टेशनरी भी नही दी गई है। भोजन की व्यवस्था ठीक नहीं है। दूध व फल नहीं दिया जाता है और न ही ढंग से खाना बनता है।
मीनू को दरकिनार कर खाना परोसा जाता है और दाल व सब्जी में केवल पानी ही पानी दिखता है और किसी भी प्रकार का कोई तेल व मसाला प्रयोग में नहीं लाया जाता है। छात्राओं का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। दोनों बेटियां बीमार हो गई थी।
उन्हें बाहर लाकर का इलाज कराया गया है तब जाकर तबीयत ठीक हुई है। वार्डेन गिरिजा को फोन किया गया तो उनका काल रिसीव नहीं हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि शिकायत संज्ञान में नहीं है।
फिलहाल, वह विद्यालय पर बराबर जांच पड़ताल के लिए जाते हैं। एसडीएम कर्नलगंज नेहा मिश्रा ने बताया कि शिकायत आई है। बच्चों को सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसकी जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Hardoi News: महिला समेत दो लोगों का फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
