यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hardoi News: महिला समेत दो लोगों का फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
हरदोई में छोटी-छोटी बातों पर आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अतरौली में एक युवक का शव बाग में ...और पढ़ें

HighLights
- अतरौली में युवक का शव बाग में मिला |
- मझिला में महिला का शव कमरे में लटका मिला |
- पुलिस कर रही है मामले की जांच |
संवाद सूत्र, भरावन। मामूली सी बात पर न लोग मौत को गले लगा रहे हैं, खुद तो दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन अपनों को जिंदगी भरकर दर्द दे जाते हैं। अतरौली और मझिला क्षेत्र में रविवार की सुबह महिला समेत दो लोगों के शव फंदे से लटकते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए हैं।
अतरौली के ग्राम मुड़ियाखेड़ा शिवम मजदूरी करते थे। स्वजन के अनुसार शनिवार की सुबह वह घर से साइकिल लेकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं आए तो खोजबीन की,लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह जखवा गांव की महिलाएं शौच के लिए गांव के बाहर बाग की तरफ गई थी।
महिलाओं ने बाग में शव लटकता देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर स्वजन भी पहुंच गए। मृतक के पिता जगपाल ने शव की पहचान की। इसके बाद अतरौली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
शिवम के कपड़े व चप्पल दूसरे पेड़ के नीचे रखे मिले। उसका शव दूसरे पेड़ में लटका मिला। स्वजन ने आरोप से इन्कार किया है। घटना के कारणों की जानकारी न होने की बात कही। शिवम अविवाहित थे, तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
दूसरी घटना में मझिला के ग्राम गुरथनिया की विद्यावती का शव रविवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। स्वजन ने मानसिक बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- त्योहार से पहले जगमग होगा शहर, कई स्थानों पर लगेंगी 500 एलईडी स्ट्रीट लाइटें
