विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

STF ने पाकिस्तान से लौटे ISI एजेंट को शामली से क‍िया गिरफ्तार, भारत में आतंक फैलाने की म‍िली थी ज‍िम्‍मेदारी

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 17 Aug 2023 10:36 PM (IST)

एसटीएफ मेरठ ने शामली के मोहल्ला नोकुआं में छापेमारी की और छह दिन पहले पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए ...और पढ़ें

शामली कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपित कलीम। सौ- पुलिस
शामली कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपित कलीम। सौ- पुलिस

HighLights

  1. एसटीएफ ने लिया था हिरासत में, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  2. आरोपित के पास से मोबाइल, सिम और उर्दू के दस्तावेज मिले

शामली, जागरण संवाददाता। पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर भारत लौटा युवक आईएसआई का एजेंट निकला। उसे देश में रहकर आतंक फैलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसके पास से दो मोबाइल, सिम और उर्दू में लिखे दस्तावेज मिले, जो उसने वॉट्सऐप के जरिये पाकिस्तान भेज रखे थे। सेना से जुड़े फोटो भी भेजे गए थे। बुधवार को एसटीएफ ने उसे हिरासत में पूछताछ की थी, जिसके बाद कोतवाली में आईएसआई एजेंट और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

छापेमारी कर कलीम को ह‍िरासत में ल‍िया 

कुछ समय से एसटीएफ मेरठ को सूचना मिल रही थी कि वेस्ट यूपी के कुछ लोगों का एक समूह विभिन्न शहरों में आपराधिक षड्यंत्र के तहत आम जनता पर हथियारों से हमले की योजना बना रहा है। बुधवार को एसटीएफ मेरठ ने शामली के मोहल्ला नोकुआं में छापेमारी की और छह दिन पहले पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए कलीम को हिरासत में ले लिया। टीम ने करीब दस घंटे तक कलीम से पूछताछ की।

रुपयों के लालच में बना आईएसआई एजेंट

कलीम ने बताया कि वह पांच भाई हैं, और वह तीसरे नंबर का है। सभी की शादी हो चुकी है, वह अविवाहित है। वह अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए वह पाकिस्तान आता-जाता रहता है। वहीं उसकी जान-पहचान आईएसआई के अधिकारियों और अन्य लोगों से हुई थी। रुपयों का लालच देकर भारत में आतंक फैलाने के लिए अन्य लोगों को तैयार करने के लिए कहा था।

एसटीएफ मेरठ के निरीक्षक प्रशांत कपिल ने कलीम, उसके भाई तहसीम निवासी मोमीनपुरा घेरबुखारी नोकुआं रोड शामली व यूसुफ समसी निवासी तेलीय वाला चौक आली सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कलीम के कब्जे से दो मोबाइल फोन, पांच वॉट्सऐप चैट, पांच उर्दू भाषा में लिखे पेपर बरामद किए हैं। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

कलीम के सिमकार्ड से वॉट्सऐप चलाता है दिलशाद उर्फ मिर्जा

एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि कलीम के मोबाइल में एक्टीवेट तीन सिमकार्ड से पाकिस्तान में बैठा दिलशाद उर्फ मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज वॉट्सऐप का इस्तेमाल करता है। पाकिस्तान और लाहौर में उसका इस्तेमाल होता है।

सेना और हथियारों के फोटो भेजता था तसलीम

वॉट्सऐप के जरिये भारतीय सेना के स्थान, हथियारों की जानकारी के साथ ही राफेल के फोटो भी पाकिस्तान भेज चुका है। वह राजस्थान में भी कई बार घूमने गया, और वहां से भी आईएसआई को फोटो भेजे थे। कलीम के पास से मिले फोन की भी जांच की जा रही है।