Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शामली का स्मार्ट सिटी के लिए चयन, जानिए शहर को मिलेंगे क्या फायदे

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 04:56 PM (IST)

    Shamli News उत्तर प्रदेश सरकार ने शामली को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया है जिससे बुनियादी ढांचे का विकास होगा। नगर पालिका जल्द ही प्रस्ताव भेजेगी जिसमें यातायात शौचालय और पार्कों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। शामली में पांच हाईवे हैं और यह तेजी से विकसित हो रहा है।

    Hero Image
    शामली का स्मार्ट सिटी के लिए चयन

    अभिषेक कौशिक, शामली। प्रदेश सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत शामली का चयन किया गया है। अब बुनियादी ढांचा तेजी से विकसित होगा, जिससे जिले को और रफ्तार मिलेगी। जल्द ही नगर पालिका की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर प्राथमिक सुविधाओं का चयन कर उनको पूरा किया जाएगा। इनमें यातायात, शौचालय और पार्कों के सुंदरीकरण को महत्व दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    28 सितंबर 2011 को मिला था जनपद का दर्जा

    शामली को 28 सितंबर 2011 में जनपद का दर्जा मिला था। 13 साल पूरे होने के बाद भी यहां पर सुविधाओं का अभाव है। आज भी कई विभाग ऐसे हैं, जिनके अधिकारी मुजफ्फरनगर में बैठते हैं। हालांकि शामली ऐसा जिला भी है, जिससे पांच हाईवे गुजर रहे हैं। इनमें मेरठ-करनाल हाईवे, पानीपत-खटीमा हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे, निर्माणाधीन गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे हैं।

    अंबाला-शामली इकोनामिक कारिडोर प्रस्तावित है। औद्योगिक क्षेत्र भी हैं। तेजी से विकसित होते शहरों में शामली की गिनती होती है। इसके चलते ही प्रदेश सरकार ने शामली को स्मार्ट सिटी में शामिल किया है। बुनियादी ढांचे में विकास के लिए अलग से बजट मिलेगा, जिससे यातायात, साफ-सफाई, शौचालय में सुधार, पार्कों का सुंदरीकरण होगा।

    नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी ने बताया कि शामली का प्रदेश सरकार की योजना स्मार्ट सिटी में चयन किया गया है। यहां पर अब तेजी से कार्य होंगे। प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।

    एक लाख की आबादी को मिलेगा फायदा

    अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शामली की आबादी एक लाख 10 हजार के करीब है। तीन प्रमुख चौराहे हैं जिनपर इंटीग्रेटिड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत कार्य होंगे। आडिटोरियम बनाया जाएगा, 15 शौचालय में सुविधाएं बढ़ेंगी, पांच पार्कों में सुंदरीकरण होगा और कोई एक सड़क सीएम ग्रिड योजना के तहत बनेगी। स्मार्ट सिटी के तहत ही नगर पालिका का कार्यालय भी बेहतर बनेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner