Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेल्फी लेना पड़ा बहुत महंगा, पैर फिसलने से यमुना में समाया युवक, तलाश को शामली प्रशासन ने चलाया सर्च अभियान

    Shamli News शामली में यमुना नदी में एक युवक डूब गया। वह अमावस्या का भोग चढ़ाने आया था। सेल्फी लेते वक्त पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। युवक राजस्थान का रहने वाला था और पानीपत में टाइल्स लगाने का काम करता था।

    By Sudheer Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha Updated: Mon, 25 Aug 2025 03:16 PM (IST)
    Hero Image
    कैराना में यमुना पर युवक की तलाश के दौरान अधिकारी। इंसेट में युवक रामेश्वर का फाइल फोटो

    संवाद सूत्र जागरण कैराना (शामली)। दोस्तों के साथ अमावस्या का भोग चढ़ाने आया राजस्थान का युवक सेल्फी लेते वक्त यमुना नदी के गहरे पानी में समा गया। तीस घंटे बाद भी यमुना में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं, मामले की सूचना पर यमुना नदी पर पहुंचे एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने डूबे युवक की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विगत शनिवार को प्रातः साढ़े 11 बजे राजस्थान के जयपुर की तहसील शाहपुरा के गांव गोविंदपुरा बासडी निवासी 26 वर्षीय रामेश्वर मीणा (दोस्तों के साथ में यमुना नदी पर अमावस्या का भोग चढ़ाने के लिए आया था। युवक व उसके दोस्त बार्डर पर स्थित ब्रिज के पार हरियाणा की ओर यमुना में भोग चढ़ा रहे थे।

    बताया कि भोग चढ़ाने के बाद सेल्फी लेते वक्त युवक रामेश्वर पैर फिसलने से यमुना में जा गिरा। देखते ही देखते युवक यमुना के गहरे पानी में समा गया। युवक के दोस्तों ने मामले की सूचना यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित कोतवाली कैराना की पुलिस चौकी पर पहुंचकर दी, जिस पर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को भी मौके पर बुलवा लिया तथा यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। रविवार को भी डूबे युवक की तलाश में यमुना में सर्च अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि यमुना में डूबे युवक की तलाश में मोटरबोट के साथ चार-पांच प्राइवेट गोताखोरों को लगाया गया है।

    हादसे के वक्त कई फूफा सहित कई लोग थे साथ

    यमुना में डूबा राजस्थानी युवक टाइल-पत्थर लगाने का कार्य करता था। वह अपने दिव्यांग फूफा महेश मीणा के साथ पानीपत में भवनों में टाइल-पत्थर लगाने के लिए आया था। दोनों को राजस्थान निवासी ठेकेदार अनिल अपने साथ टाइल-पत्थर लगाने के काम के लिए लेकर आया था। यमुना पर हुए हादसे के वक्त ठेकेदार अनिल, फूफा महेश के अलावा दोस्त घनश्याम, कौशल व राजेन्द्र वर्मा भी युवक के साथ में थे। यमुना में डूबा युवक अविवाहित था। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। युवक से बड़ी एक बहन व एक छोटा भाई है। युवक के पिता हरिनारायण मीणा गांव में ही कृषि कार्य करते है।