Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पश्चिम से चली लहर पूर्वांचल तक बनेगी सुनामी', बोले यूपी की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि पहले चरण में पश्चिम से चली भाजपा की लहर पूर्वांचल तक सुनामी बन जाएगी। भाजपा ये सभी सीट जीतेगी। पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के झंडे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 21 Apr 2024 09:39 AM (IST)
    Hero Image
    'पश्चिम से चली लहर पूर्वांचल तक बनेगी सुनामी', बोले यूपी की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि पहले चरण में पश्चिम से चली भाजपा की लहर पूर्वांचल तक सुनामी बन जाएगी। भाजपा ये सभी सीट जीतेगी।

    पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के झंडे को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।

    विपक्षी कहते थे कि राम मंदिर निर्माण की तारीख नहीं बताएंगे। प्रधानमंत्री ने मंदिर का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखकर पूरी दुनिया हर्षित हुई थी। इन सबसे विपक्षी गठबंधन परेशान है। सपा के एक नेता ने पिछले दिनों पूजा करने वालों पर टिप्पणी की। विपक्षी दल सनातन धर्म पर चोट करते हैं। समान नागरिक संहिता आवश्यक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी ने आतंकवादियों का किया सफाया : योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। चित्तौड़गढ़ में रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी। मगर अब समय बदल गया है।

    कांग्रेस देश की सुरक्षा और आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं, नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी है। आतंकवादियों का सफाया किया है। यही कारण है कि आज देश में कहीं पर पटाखा भी फटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि हमारा इसमें कोई हाथ नहीं है।

    योगी ने कहा कि सांप्रदायिक और जातिवादी सोच के कारण देश पहल बहुत नुकसान सहन कर चुका है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के लिए कहा जाता था कि कि राम पैदा ही नहीं हुए। जो आस्था का सम्मान नहीं कर सकते वे राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोग विरासत और विकास की यात्रा में सहभागी नहीं हो सकते हैं।

    ऐसे लोगों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। हर क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

    इसे भी पढ़ें: यूपी में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 313 करोड़ की शराब व ड्रग्स की गई जब्त