Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब पीने से रोकने पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या, मर्डर के बाद दरवाजे पर बैठा पति; पुलिस ने पकड़ा

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 01:42 PM (IST)

    शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में कल्याण सिंह नामक एक व्यक्ति ने शराब पीने से रोकने पर अपनी पत्नी शांति देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना धनकपुर गांव में रविवार को हुई। पुलिस ने आरोपी कल्याण सिंह को हिरासत में ले लिया है जिसके हाथ में भी चोटें आई हैं। शांति देवी ने कल्याण को शराब पीने से मना किया था जिसके कारण उनके बीच विवाद हुआ।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। शराब पीने से टोकने पर बुजुर्ग तिलहर क्षेत्र के धनकपुर गांव में रविवार दोपहर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ी तो पति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित घर के दरवाजे पर बैठ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपित के भी हाथ में चोट लगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंगन में पड़े डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी

    धनकपुर गांव निवासी कल्याण सिंह शराब पीने का आदि है। शनिवार रात नशे में आया तो पत्नी शांति देवी ने टोक दिया, जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। रविवार सुबह कल्याण साढ़े दस बजे सोकर उठा। शांति ने उससे शराब छोड़ने के लिए कहा तो वह झगड़ने लगा। उसने आंगन में पड़े डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। एक डंडा उनके सिर पर लग गया जिससे शांति गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोपहर 12 बजे उनकी मृत्यु हो गई।

    सीओ ज्योति यादव ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।