विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाइल्ड लाइन ने बालिका को वधू होने से बचाया

By JagranEdited By:
Published: Thu, 16 Jun 2022 11:26 PM (IST)

चाइल्ड लाइन ने बालिका को बधू होने से बचाया

चाइल्ड लाइन ने बालिका को वधू होने से बचाया
चाइल्ड लाइन ने बालिका को वधू होने से बचाया

चाइल्ड लाइन ने बालिका को वधू होने से बचाया

जेएनएन, शाहजहांपुर : चाइल्डलाइन की टीम ने किशोरी का बाल विवाह बचा लिया। सख्ती पर स्वजन भी मान गए। मदनापुर के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की की शादी बदायूं जनपद के गोविंद नगला तहसील दातागंज के लड़के साथ हो रही थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदारो को कार्ड भी बंट चुके थे। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशन में चाइल्डलाइन व बाल संरक्षण इकाई की टीम गांव पहुंची। स्वजनों ने टीम को बताया गया कि लड़की बालिग है। टीम ने माता-पिता से आयु संबंधित साक्ष्य मांगे। साक्ष्यों में बालिका की उम्र 13 वर्ष पाई गई। काउंसलिंग में बालिका ने बताया कि विवाह मेरे माता-पिता की मर्जी से हो रहा है। चाइल्ड लाइन टीम ने बच्ची के माता-पिता को बाल विवाह की जानकारी देते हुए दंडनीय अपराध के बारे में भी बताया। स्वजन 18 वर्ष के बाद ही शादी को तैयार हो गए। इससे एक बालिका वधू बनने से बच गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।