यूपी के जलालाबाद में आवारा सांड ने मचाया तांडव, छह लाेगों पर किया हमला; काबू करने में लगे दो घंटे
जलालाबाद में एक आवारा सांड ने जमकर उत्पात मचाया और छह लोगों पर हमला कर दिया। तहसील रोड पर हुई इस घटना से इलाके में करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगरपालिका कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से सांड को काबू में किया। प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने और गोशालाओं में भेजने की मांग की जा रही है।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बेसहारा पशुओं के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इन्हें पकड़वाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। जलालाबाद में तहसील मार्ग पर सांड ने जमकर उत्पात मचाया, वहां से गुजर रहे कई लोगों पर हमलावर हो गया।
छह लोगों को उठाकर पटक दिया, जिससे वे घायल हो गए। लगभग दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। नगर पालिकाकर्मियों ने किसी तरह उस पर काबू पाया।
नगर में तहसील मार्ग पर बेसहारा पशुओं का झुंड बैठा रहता है। कई बार पशु लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। ऐसा ही दोपहर में हुआ। यहां बच्चे की दवा लेकर जा रही विभा को उसने उठाकर पटक दिया। महिला को बचाने के लिए लोगों ने सांड़ को भगाया तो उसने एक अन्य युवक को दो बार उठाकर पटक दिया।
सींग लगने से लगी गंभीर चोट
सींग लगने से उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद जब लोगों ने लाठी और डंडे की मदद से उसे खदेड़ा तो उसने चार अन्य लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। नगरपालिका की टीम ने रस्सियों की मदद से उसे बहुत ही कठिनाई से पकड़ा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
सड़क पर हमलावर सांड़।
एसडीएम ने बताया जिन पर हुआ हमला, वे ठीक
एसडीएम उत्सव आनंद ने बताया कि सांड ने जिन लोगों पर हमला किया था। वे फिलहाल ठीक हैं। पालिका कर्मियों से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने व उन्हें गोशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः आतिशबाजी, शराब और हंगामा...दुल्हन बोली- नहीं करूंगी शादी, शाहजहांपुर में बिना शादी के लौटा दूल्हा
ये भी पढ़ेंः UP News: होटल के कमरे में सज-धजकर बैठी थी दुल्हन, तभी एक युवक आया और गर्दन पर चला दिया चाकू
खेतों में फसल नष्ट करते हैं आवारा पशु
विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में छुट्टा आवारा पशुओं का मुद्दा तेजी से उठा था। यूपी में किसानों ने फसल नष्ट करने के आरोप लगाए थे। किसानों का कहना था पूरी रात वे फसलों की निगरानी के लिए खेतों में रहते हैं। कई बार आवारा जानवरों को भगाने के चक्कर में घायल हो जाते हैं। विधानसभा चुनाव के बाद जब भाजपा दोबारा सत्ता में पहुंची तो योगी आदित्यनाथ ने यूपी में दस और गोशालाएं खोलने की बात की थी।
प्रदेश में छुट्टा जानवरों के लिए सरकार कर रही है प्रयास
प्रदेश में छुट्टा आवारा पशुओं के लिए सरकार ने गोशालाओं का इंतजाम किया है। पशुपालन विभाग द्वारा प्रदेश में देसी गायों की नस्ल में सुधार के लिए कृतिम गर्भाधान कराने की बात योजना लागू है। इसके तहत साहिवाल, गिरि, हरियाणवी, गंगाखीरी आदि नस्ल के पशु का सीमन का इस्तेमाल होगा, जिससे जो बछिया होगी उसकी दूध उत्पादकता क्षमता अधिक होगी। ज्यादा दूध देने के कारण पशुपालक गायों को नहीं छोड़ेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।