Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sant Kabir Nagar Flood Alert: राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के करीब, लोगों में दहशत

    Updated: Sun, 21 Sep 2025 02:33 PM (IST)

    मेंहदावल में राप्ती नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है और खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है जिससे आसपास के गांवों में बाढ़ का डर फैल गया है। पिछले चार दिनों में जलस्तर में 2 मीटर से अधिक की वृद्धि हुई है। प्रशासन बाढ़ से बचाव की तैयारियों में जुटा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।

    Hero Image
    मेंहदावल में उफनाई राप्ती नदी । जागरण

    जागरण संवाददाता, मेंहदावल। मेंहदावल के उत्तरी कछार में बहने वाली राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में यह नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गयी है। जिससे लोगों में बाढ़ की आशंका सता रही है। इससे निकटवर्ती गांवों के लोगों में भय बना हुआ है। इनका कहना है कि यदि कहीं तेज वर्षा हो गयी और जलस्तर यूं ही आगे बढ़ा तो स्थिति विकट हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तहसील प्रशासन व ड्रेनेज खंड के अधिकारी बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं। व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे कर रहा है। राप्ती नदी का जलस्तर गत शनिवार की सुबह 79.2 मीटर था। जबकि शुक्रवार को नदी का जलस्तर 79 मीटर पर आकर स्थिर हो गया था।

    वहीं शनिवार को सुबह के समय नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। शाम को नदी का जलस्तर स्थिर था। इस नदी का खतरे का निशान 79.5 मीटर है। पिछले चार दिनों में लगभग 2 मीटर से अधिक नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- आम के पेड़ से छत पर चढ़े, घर में रखे गहने और नकदी उड़ा ले गए चोर

    इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोग नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सहमे हुए हैं। एसडीएम मेंहदावल संजीव कुमार राय ने कहा कि नदी खतरे के निशान से नीचे है। प्रशासन जलस्तर की निगरानी कर रहा है। अभी खतरे की कोई बात नहीं है, स्थिति सामान्य है।