Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप

    एंटी करप्शन टीम ने खलीलाबाद तहसील परिसर में एक लेखपाल को 5 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लेखपाल पर जमीन की पैमाइश के लिए घूस मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद लेखपालों ने बखिरा थाने में धरना दिया और एंटी करप्शन टीम पर फर्जी गिरफ्तारी का आरोप लगाया। पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

    By Dilip Pandey Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 22 Aug 2025 07:57 PM (IST)
    Hero Image
    एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते लेखपाल को किया गिरफ्तार।- सांकेति‍क तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, बखिरा। खलीलाबाद तहसील खलीलाबाद तहसील परिसर में एक लेखपाल को एंटी करप्शन खलीलाबाद की टीम ने शुक्रवार को पांच हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। पीड़ित बेलाल अहमद निवासी मगहर की जमीन की पैमाईश के नाम पर डिमांड किया गया था। आरोपित को पकड़ने के बाद बखिरा थाने में दाखिल कर केस दर्ज कराया हैं। बड़ी संख्या में लेखपाल बखिरा थाने पर पहुंच कर एंटी करप्‍शन की टीम पर विना साक्ष्य के गिरफ्तार करने का आरोप लगाए । साक्ष्य दिखाने के बाद भी कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं। आरोपित लेखपाल बखिरा थाना क्षेत्र के बकहा का निवासी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मगहर के अंजान शहीद मोहल्ला निवासी बेलाल अहमद पुत्र स्वर्गीय शब्बीर का मगहर में गाटा संख्या 350,352 भूमि थी। उसके प्रार्थना पत्र पर इस भूमि की पैमाइश नहीं हो पाई थी।पीड़ित ने पुन: गत 23 अगस्त को पैमाइश की मांग की थी।

    खलीलाबाद के एसडीएम ने इसके लिए निर्देश दिया था। हल्का लेखपाल रामअवध सिंह पैमाइश करने के एवज में उनसे पांच हजार रुपये घूस की मांग की। इससे भूमि की पैमाइश नहीं हो रही थी। वह तहसील का चक्कर काटते-काटते थक गया। पीड़ित ने इसकी सूचना खलीलाबाद की एंटी करप्शन टीम के प्रभारी को दी। शुक्रवार को एंटी करप्शन के प्रभारी समेत छह सदस्यों की टीम खलीलाबाद तहसील परिसर में सादे वेश में पहुंच गयी।

    लेखपाल को पीड़ित बेलाल अहमद से पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। टीम उसे यहां से गिरफ्तार कर बखिरा थाने पर ले गई। थानाध्यक्ष-बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्यवाही पूरी कर उसे जेल भेजा जाएगा।

    गिरफ्तारी से नाराज लेखपाल बखिरा थाने पर धरने पर बैठे

    गिरफ्तारी से नाराज लेखपालों ने बखिरा थाना परिसर में धरना दिया। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विवेक रंजन,तहसील अध्यक्ष संजय यादव,दधीच पाल,अर्जुन पाठक,रितेश शाह,प्रवीण कुमार,भीष्मशंकर,करुण प्रकाश सहित अन्य लेखपाल धरने पर बैठे रहे।

    जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके साथी लेखपाल रामअवध सिंह निर्दोष हैं। उन्हें फर्जी तरीके से एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके जेब में जबरदस्ती पैसा रखकर हाथ में रंग लगाया गया है। एंटी करप्शन टीम के पास घटना की वीडियोग्राफी हो तो दिखाएं। वीडियोग्राफी में घूस लेने की बात प्रमाणित होने पर ही कार्रवाई की जाए। प्रमाण न होने पर संबंधित लेखपाल को तत्काल रिहा कर दिया जाए। खलीलाबाद के तहसीलदार आनंद कुमार ओझा भी मौके पर मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Sant Kabir Nagar News: दस लाख के लेन-देन में गाेली मारकर की गई थी आयुष की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा