Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में संतकबीरनगर पहुंचे CM योगी, विपक्ष पर हुए हमलावर; सरकार की गिनाई उपलब्धियां

    Updated: Tue, 21 May 2024 03:12 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेंहदावल के प्रेमलता महिला महाविद्यालय में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार रामभक्तों पर गोलियां चलाती थी। आज राम भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही है।कांग्रेस व सपा की सरकार आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेती थी। आज आतंकवादी जहन्नुम पहुंच रहे हैं...

    Hero Image
    भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में संतकबीरनगर पहुंचे CM योगी

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस सरकार में सुबह घोटाला और शाम को आतंकी घटनाएं होती थी। दस वर्षों की सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पुराने अतीत व विरासत को समृद्ध किया। पूरे विश्व में भारत का डंका बजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या का भव्य राम मंदिर हमारे 500 वर्षों के तपस्या को सार्थक करने वाला है। आज हर जगह लोग कह रहे हैं कि जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे। पांच चरणों के चुनाव में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। 400 पार का नारा जनता खुद लग रही है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। 

    भाजपा प्रत्याशी प्रवीण के समर्थन में मेंहदावल पहुंचे सीएम 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मेंहदावल के प्रेमलता महिला महाविद्यालय में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की पूर्ववर्ती सरकार रामभक्तों पर गोलियां चलाती थी। आज राम भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही है।

    कांग्रेस व सपा की सरकार आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेती थी। आज आतंकवादी जहन्नुम पहुंच रहे हैं। मोदी सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। देश में नई रेल लाइन, हाईवे तथा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सभी को 24 घंटे बिजली मिल रही है। इसके साथ ही गोरखपुर में एम्स, फर्टिलाइजर की स्थापना से विकास की नई तस्वीर बनी है।

    पहले की सरकार में किसान करता था आत्महत्या- सीएम योगी

    कबीर मठ में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। यह अंतरराष्ट्रीय स्थल बना है। बखिरा का बर्तन उद्योग एक जिला एक उत्पाद के तहत दोबारा जीवित हो रहा है। पहले की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। बेटियां सुरक्षित नहीं थी। आज बेटियों को छेड़ने वाले जेल की हवा खा रहे हैं।

    उन्होंने कहा की कल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों के जीवनस्तर में बदलाव लाया गया। होली, दीपावली में फ्री गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

    भारत में पटाखा फट जाए तो पाकिस्तान देने लगता है सफाई- सीएम का तंज

    सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि आज भारत में पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। क्योंकि उन्हें पता है की देरी हुई तो यह नए युग का भारत है, बदला जरूर पाकिस्तान में घुसकर मारेगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता। जबकि गठबंधन आरक्षण का आधा हिस्सा काटकर मुसलमान को देने की बात कह रही है। गठबंधन के लोग सत्ता में आएंगे तो विरासत में टैक्स लगाएंगे।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास व राष्ट्रवाद की जो अलख जगाई है उसे 400 पार के नारे के साथ जनता ने पूरा करने का संकल्प लिया है।

    इस दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चौहान, अनिल कुमार त्रिपाठी, श्रवण निषाद, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, जिला,ध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, अजय सिंह गौतम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- अग्निवीर खत्म करेंगे, 30 लाख को देंगे नौकरी- भाजपा पर निशाना साधते हुए Akhilesh Yadav ने लगा दी वादों की झड़ी