Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अग्निवीर खत्म करेंगे, 30 लाख को देंगे नौकरी- भाजपा पर निशाना साधते हुए Akhilesh Yadav ने लगा दी वादों की झड़ी

    Updated: Tue, 21 May 2024 02:27 PM (IST)

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को सिद्धार्थनगर संतकबीर नगर और बस्ती में थे। यहां आइएनडीआइए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए वादों की झड़ी लगा दी। कहा केंद्र में गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ होंगे। अग्निवीर योजना खत्म करेंगे। 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे और मनरेगा में मजदूरी चार सौ रुपये की जाएगी।

    Hero Image
    अग्निवीर खत्म करेंगे, 30 लाख को देंगे नौकरी- भाजपा पर निशाना साधते हुए Akhilesh ने लगा दी वादों की झड़ी

    जागरण टीम, गोरखपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर और बस्ती में थे। यहां आइएनडीआइए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए वादों की झड़ी लगा दी। कहा, केंद्र में गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ होंगे। अग्निवीर योजना खत्म करेंगे। 30 लाख युवाओं को नौकरी देंगे और मनरेगा में मजदूरी चार सौ रुपये की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डुमरियागंज से सपा प्रत्याशी भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी के समर्थन में सिद्धार्थनगर के बीएसए ग्राउंड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा इस चुनाव में चार सौ पार का नारा दे रही है। जबकि, वास्तविक स्थिति यह है कि वह 143 सीट भी नहीं जीत पाएगी। केंद्र में इस बार गठबंधन की सरकार तय है। सरकार बनने पर 30 लाख युवाओं नौकरी देंगे और अग्निवीर योजना को पूरी तरह से खत्म करेंगे।

    गरीबों का राशन बढ़ाएंगे, डाटा फ्री देंगे। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को आगाह करते हुए कहाकि सोच-समझकर मतदान करें। संतकबीर नगर से गठबंधन के सपा प्रत्याशी लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू के समर्थन में राम विभूति यादव द्वाबा विकास इंटर कालेज धनघटा में आयोजित सभा में भी वह भाजपा पर आक्रामक दिखे। कहा कि, भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। यह उद्योगपतियों की सरकार है।

    किसानों के कर्ज होंगे माफ: अखिलेश

    केन्द्र में हमारी सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे। यही नहीं, रिक्त पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपये देंगे। बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित जनसभा में उन्होंनें कहा कि चार चरणों के चुनाव में भाजपा बहुत पीछे छूट गई है।

    जनता में इनको लेकर गुस्सा है। वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की पोषक है, उनके पांच करोड़ रुपये तक के कर्ज माफ किए गए। गठबंधन की सरकार बनने के बाद किसानों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा। बस्ती की बंद चीनी मिलें चालू होंगी।