Sant Kabir Nagar Lok Sabha: संतकबीर नगर में ब्रजभूषण तिवारी के नाम है सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकार्ड, ऐसे बने थे सांसद
Sant Kabir Nagar Lok Sabha Seat 1967 में अस्तित्व में आए खलीलाबाद संसदीय क्षेत्र में 1971 में हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे कृष्णचंद्र पांडेय ने एक लाख 34 हजार 721 मत (50.69 प्रतिशत) वोट पाकर भारतीय जनसंघ के रणजीत सिंह को हराया था। इसके बाद 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल ने ब्रजभूषण तिवारी को उम्मीदवार बनाया।

राज नारायण मिश्र, जागरण, संतकबीर नगर। खलीलाबाद संसदीय सीट (वर्तमान में संतकबीर नगर) का नाम और परिसीमन के बाद क्षेत्र भले ही बदलता रहा लेकिन यहां सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकार्ड नहीं बदल सका है। यह रिकार्ड अभी तक समाजवादी नेता ब्रजभूषण तिवारी के नाम दर्ज है।
उन्होंने 1977 के चुनाव में कुल पड़े मतों का 77.71 प्रतिशत पाकर कांग्रेस को पटखनी दी थी। इस आंकड़े को पार करना तो दूर अभी तक कोई दल अथवा उम्मीदवार इस रिकार्ड के निकट पहुंचने में सफल नहीं हो सका है। इसके साथ ही सबसे कम मतों से चुनाव जीतने का रिकार्ड भाजपा के इंद्रजीत मिश्र के नाम है।
1967 में अस्तित्व में आए खलीलाबाद संसदीय क्षेत्र में 1971 में हुए चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे कृष्णचंद्र पांडेय ने एक लाख 34 हजार 721 मत (50.69 प्रतिशत) वोट पाकर भारतीय जनसंघ के रणजीत सिंह को हराया था। इसके बाद 1977 के चुनाव में भारतीय लोकदल ने ब्रजभूषण तिवारी को उम्मीदवार बनाया।
इसे भी पढ़ें- शादी के बाद पूजा के लिए जा रहा था परिवार, सरयू नदी में नाव पलटी, तीन डूबे, एक महिला की मौत
इस बार भी कांग्रेस से कृष्णचंद्र पांडेय ही सामने थे। चुनाव में ब्रजभूषण तिवारी ने दो लाख 71 हजार 395 मत (77.71 प्रतिशत) पाकर कृष्णचंद्र पांडेय को शिकस्त देते हुए इतिहास रच दिया।
इसे भी पढ़ें- पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, अधिकारियों को दिया गया यह निर्देश
हालांकि 1984 में कांग्रेस के चंद्रशेखर त्रिपाठी ने भी दो लाख 27 हजार 83 (49.79 प्रतिशत) वोट पाकर लोकदल के राम प्रसाद चौधरी को बड़े अंतर से हराया था लेकिन उन्हें मिले मतों का प्रतिशत कुल पड़े मतों में आधे का आंकड़ा नहीं लांघ सके थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।