Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म और धोखाधड़ी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 03:05 PM (IST)

    संतकबीर नगर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति भाजपा नेता अरुण कुमार पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अरुण कुमार ने देवरिया स्थित अपनी गैस एजेंसी में उसके पति के कार्यरत होने के दौरान उससे दुष्कर्म किया और चुनाव के लिए 13 लाख रुपये लिए थे। बाद में जमीन के नाम पर और 4 लाख रुपये लिए।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और भाजपा नेता अरूण कुमार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। संतकबीर नगर जिले के गंगा देवरिया निवासी आरोपित अरूण कुमार के नाम से देवरिया जिले में रसोई गैस की एजेंसी भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गंगा देवरिया निवासी अरुण कुमार देवरिया जनपद मुख्यालय स्थित रसोई गैस एजेंसी के मालिक हैं। वहां पर उसके पति वर्ष 2007 से बतौर बुकिंग इंचार्ज सेवारत थे।

    इसके कारण वह भी देवरिया मुख्यालय पर पति के साथ रह रही थी। इसी दौरान उनका संपर्क रसोई गैस एजेंसी के मालिक से हुआ था। वह उनसे नजदीकियां बढ़ाने लगे। धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश किए।

    महिला का आरोप है उसकी इच्छा के विरूद्ध वह लगातार दुष्कर्म करते रहे। नवंबर 2016 में आरोपित अरुण कुमार ने चुनाव लड़ने के लिए उनसे रुपये मांगे थे। उन्होंने अपने पति से कहकर उनकी साली और तीन साले के खाते में 13 नवंबर 2016 को कुल आठ लाख रुपये भेजे, तथा पांच लाख नकद इस तरह कुल 13 लाख रुपये दिए थे।

    पैसा वापस नहीं करने पर जब मांगा तो आरोपित ने इसके बदले में संतकबीर नगर जिले में एक जमीन देने की बात कही। इसके लिए चार लाख रुपये की और मांग की। इस पर उन्होंने चार लाख रुपये दे दिया।

    वर्ष 2019 में उस जमीन पर मकान बनवाना शुरू किया,जो वर्ष 2020 में पूरा हुआ। तभी से वह परिवार सहित वहां रह रही हैं। चार जुलाई 2025 की शाम के करीब चार बजे वह उनके आवास पर आए। असलहा दिखाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किए।

    विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए मारे-पीटे। जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आने लगे तो वह फरार हो गए। थाना और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Sant Kabir Nagar News: धरातल पर कार्य अधूरा, कागज में पर्यटन विकास की 1.18 करोड़ की परियोजना पूरी

    आरोपित भाजपा नेता अरूण कुमार की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। आरोपित का राजनीतिक बैकग्राउंड है। इससे पहले इनके पिता स्व. राम लखन खलीलाबाद विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए थे। फिलहाल आरोपों में घिरे भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।