Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: महिला ने लगाया बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर होमगार्ड सह‍ित छह पर FIR दर्ज

    Updated: Thu, 22 Feb 2024 05:00 PM (IST)

    चंदौसी में महिला को बंधक बनाकर सामूह‍िक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। मह‍िला ने होमगार्ड व दो अन्य सहित एक महिला पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुल‍िस के कार्रवाई न करने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने होमगार्ड व महिला सहित चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने आदि धाराओं में केस दर्ज क‍िया है।

    Hero Image
    मह‍िला को बंधक बनाकर क‍िया गया सामूह‍िक दुष्‍कर्म।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सहयोगी, चंदौसी। यूपी के चंदौसी में महिला ने होमगार्ड व दो अन्य सहित एक महिला पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुल‍िस के कार्रवाई न करने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने होमगार्ड व महिला सहित चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने आदि धाराओं में केस दर्ज क‍िया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला के अनुसार बिसौली निवासी भांजे की पत्नी 26 जून 2023 में उसके घर आई थी। वह उसको अपने रिश्तेदारों को बाजार से सामान दिलाने के बहाने एक कार में बैठाकर ले गई। महिला का आरोप है कि गाड़ी में एक होमगार्ड जवान बैठा था। वह लोग उसको बाजार न ले जाकर बिसौली ले गए। काफी देर हो जाने के बाद जब उसने भांजे की पत्नी से उसको घर छोड़ने की बात कही, तो उसने कहा- हमने तुमको बेच दिया है, अब तुम्हे होमगार्ड के साथ ही रहना पड़ेगा।

    दस द‍िन तक बनाए रखा बंधक 

    विरोध करने पर मह‍िला को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ होमगार्ड सहित तीन अन्य लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।। दस दिन तक उसको बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म करते रहे। उसके बाद पति ने बिसौली थाने में तहरीर दी, जिसपर होमगार्ड ने उसको धमकी दी कि तेरे साथ तेरे पति को भी मार दूंगा, इसलिए मेरे पक्ष में बयान देना।

    डर की वजह से होमगार्ड के पक्ष में द‍िया बयान 

    वह डर गई और होमगार्ड जवान के पक्ष में बयान दे दिए। उसके कुछ माह बाद दोबारा उसको बंधक बनाकर सभी ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म का विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट की। मौका पाकर वह उनके चंगुल से भाग निकली और पति के घर आ गई। उसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद मजबूरी में उसको न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

    छह लोगों के खि‍लाफ केस दर्ज 

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर थाना होमगार्ड जवान शौकत अली, जीनत, लियाकत निवासी कैला देवी क्षेत्र, महबूब निवासी लक्ष्मणगंज क्षेत्र, व दो अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    यह भी पढ़ें: UP Board Exam : बिना नंबर की कार से आए किडनैपर, Highschool की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

    यह भी पढ़ें: UP News: शाहजहांपुर में पालिकाध्यक्ष के साले की गोली मारकर हत्या, भाई पर आरोप; चौथी की रस्म के दौरान हुई घटना