विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वाह यूपी पुलिस! जिस अपराध में सजा काट चुका व्यक्ति उसी में पुलिस फिर पकड़ लाई, अदालत ने खाकी को...

Published: Tue, 19 Mar 2024 09:45 AM (IST)

Sambhal Crime News In Hindi पुलिस का कारनामा सुनकर सभी हैरान रह गए। एक व्यक्ति सजा पूरी होने के बाद ...और पढ़ें

वाह यूपी पुलिस! जिस अपराध में सजा काट चुका व्यक्ति उसी में पुलिस फिर पकड़ लाई, अदालत ने खाकी को...
वाह यूपी पुलिस! जिस अपराध में सजा काट चुका व्यक्ति उसी में पुलिस फिर पकड़ लाई, अदालत ने खाकी को...

HighLights

  1. गैंगस्टर एक्ट में दो साल की सजा काट चुका था
  2. दो वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये की सजा सुनाई थी

जागरण संवाददाता, चंदौसी। रस्सी को सांप बनाने में महारत रखने वाली शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को ऐसा ही कारनामा कर दिखाया। गैंगस्टर एक्ट में दो साल की सजा काट चुके व्यक्ति को फिर से उसी मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया और उसकी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी।

असलियत सामने आने पर अदालत ने युवक को रिहा करने के आदेश दे दिए। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस के इस कृत्य को लेकर नाराजगी भी जताई।

शहर के मुहल्ला चूड़ीमाता मंदिर निवासी राहुल उर्फ कल्लू पुत्र जितेंद्र को जब कोतवाली पुलिस ने रिमांड के लिए अदालत में पेश किया तो उसकी ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा गया कि उसे कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2019 में गिरफ्तार किया था, और विभिन्न मामलों में जेल भेज दिया था।

सजा काटकर बाहर आ चुका था

उस पर गैंगस्टर भी लगाई गई। इस मुकदमे में 15 जनवरी 2021 को विशेष सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट सुशील कुमार की अदालत ने उसे दो वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये की सजा सुनाई थी। 30 अक्टूबर 2021 को वह वह मुरादाबाद जेल में पूरी सजा काटकर बाहर आ चुका है। करीब एक साल से उसका पैर टूटा होने के कारण वह चल फिर भी नहीं सकता।

ये भी पढ़ेंः Dhirendra Krishna Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'जब फैजाबाद का नाम अयोध्या हो सकता है तो मुरादाबाद का...क्याें नहीं'

अहम बात यह है कि राहुल को उसी पत्रावली पर कोतवाली पुलिस ने पुनः सोमवार को घर से को पकड़ कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। राहुल के अधिवक्ता इक्तेदार हुसैन पाशा ने बताया कि विशेष सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की अदालत ने न सिर्फ राहुल को तत्काल रा करने के आदेश कर दिए बल्कि कोतवाली पुलिस के कृत्य को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। ऐसा कोई पहला मामला नहीं है, ऐसे क्रिया कलाप पुलिस के लिए आम बात है।

ये भी पढ़ेंः Fire In Agra: कपड़े की मार्केट सिंधी बाजार में लगी भीषण आग, छह दुकानें जलीं, दमकल की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।