Sambhal News: पैतृक गांव पहुंचा पूर्व मंत्री विजेंद्र पाल सिंह यादव का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार
वर्ष 1977 से अपने पिता पूर्व मंत्री विशनपाल सिंह की राजनीतिक विरासत संभालने वाले विजेंद्रपाल सिंह मूल रूप से बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरीदपुर खुशहाल गांव के रहने वाले थे। यह क्षेत्र अब असमोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है

संभल, जागरण संवाददाता। पूर्व मंत्री विजेंद्रपाल सिंह का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से मुरादाबाद में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर दोपहर बाद करीब तीन बजे उनके पैतृक गांव फरीदपुर खुशहाल पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है। गांव में ही गुन्नौर और बिलारी के विधायक भी पहुंच गए। सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक पहुंचकर उनकी बेटी असमोली विधायक पिंकी यादव से मिलकर सांत्वना दे रहे हैं।
वर्ष 1977 से अपने पिता पूर्व मंत्री विशनपाल सिंह की राजनीतिक विरासत संभालने वाले विजेंद्रपाल सिंह मूल रूप से बहजोई थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरीदपुर खुशहाल गांव के रहने वाले थे। यह क्षेत्र अब असमोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से उनकी बेटी तीसरी बार सपा से वर्तमान विधायक हैं। वह अपनी बेटी पिंकी यादव के साथ मुरादाबाद में रह रहे थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। शुक्रवार सुबह मुरादाबाद में हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
वर्ष 2004 में एकलौते बेटे की सड़क हादसे में हो गई थी मृत्यु
मुरादाबाद मंडल में समाजवादी पार्टी के लिए ऊंचा ओहदा रखने वाले विजेंद्रपाल सिंह के जीवन में उस वक्त दुखद क्षण आए थे, जब 2004 में उनके इकलौते बेटे पंकज यादव की फिरोजाबाद में एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद ही उन्होंने एकलौती बेटी को राजनीतिक विरासत सौंप दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।