Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मण के शक्ति लगी देख बिलख पड़े भगवान श्री राम

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 Nov 2020 12:58 AM (IST)

    चन्दौसी (सम्भल) गांव बनियाखेड़ा में हो रही रामलीला में गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन किया गया।

    लक्ष्मण के शक्ति लगी देख बिलख पड़े भगवान श्री राम

    चन्दौसी (सम्भल) : गांव बनियाखेड़ा में हो रही रामलीला में गुरुवार को लक्ष्मण शक्ति का भावपूर्ण मंचन किया गया। लक्ष्मण शक्ति का मंचन देख सभी भाव विभोर हो उठे। मंचन में दिखाया गया कि जब दोनों तरफ से सेना लड़ने के लिए तैयार हुई तो लक्ष्मण प्रभु श्रीराम से कहने लगे कि युद्ध के लिए मैं जाऊंगा। लक्ष्मण के हट करने राम ने लक्ष्मण को युद्ध के लिए भेज दिया। जहां मेघनाथ लक्ष्मण का युद्ध होने लगा घमासान होने लगा। कोई किसी कम नहीं था। बाद में मेघनाथ ने ब्रह्मास्त्र का लक्ष्मण पर प्रहार किया, इसे लगते ही लक्ष्मण मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े। शक्ति लगते ही वानर सेना में हाहाकार मच गया। हनुमान लक्ष्मण को उठाकर श्री राम के समीप लाए, जब लक्ष्मण को मूर्छित देखा तो हनुमान से कहने लगे कि यह क्या हुआ। भगवान श्रीराम शक्ति को देख बिलख पड़े और रामा दल में हाहाकार मच गया। यह देखते विभीषण ने बताया कि प्रभु आप धैर्य रखिए। लंका में सुषेन नाम का वैध है। हनुमान सुषेन को लंका से सोते हुए ले आए। सुषेन ने बताया कि रामादल में ऐसा कोई वीर है जो रात ही रात में हिमालय पर्वत से लाकर संजीवनी दे तब यह जीवित हो सकते हैं। हनुमान यह सुनते ही जाने के लिए तैयार हो गए। वहां पहुंचने पर वह उसे पहचान नहीं सके तो वह पूरा पर्वत ही उठा लाए। जाते समय आकाश में उड़े जा रहे थे तभी भरत की नजर पड़ी भरत ने बाण मारकर हनुमान को नीचे गिरा दिया। हनुमान जी नै भरत को जी कथा सुनाई तो भरत ने कहा हनुमान जाओ और लक्ष्मण के प्राण बचाओ। हनुमान बूटी लेकर पहुंचे उसके बाद बूटी मिलते ही जीवित होकर राम राम कहते हुए खड़े हुए। यह देखकर सारे रामा दल में खुशी की लहर दौड़ गई तथा जयकार लगने लगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें