विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो बुलडोजर से मजार ध्वस्त... यूपी के इस जिले में कब्रिस्तान हटाकर कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन

Published: Tue, 12 Aug 2025 02:18 PM (IST)Updated: Tue, 12 Aug 2025 02:37 PM (IST)

शेर खां सराय में सवा तीन बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया जो कब्रिस्तान के रूप में कब्जाई गई थी। ...और पढ़ें

संभल के शेर खां सराय में अवैध कब्रिस्तान पर बनी मजार को ध्वस्त करता बुलडोजर।
संभल के शेर खां सराय में अवैध कब्रिस्तान पर बनी मजार को ध्वस्त करता बुलडोजर।

HighLights

  1. धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई
  2. संवेदनशीलता को देखते हुए ड्रोन से निगरानी
  3. भारी पुलिस बल तैनात

संवाद सहयोगी, जागरण, संभल। वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में कब्जाई गई सवा तीन बीघा जमीन को प्रशासन ने मंगलवार को कब्जामुक्त करा लिया। कार्रवाई के दौरान दो बुलडोजरों से कब्रें ध्वस्त की गईं, जबकि मौके पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और आरआरएफ जवान मौजूद रहे। ड्रोन कैमरे से हर गतिविधि पर नजर रखी गई।

सवा तीन बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा लिया

शेर खां सराय में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सवा तीन बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा लिया। यह जमीन लंबे समय से कब्रिस्तान के रूप में उपयोग में लाई जा रही थी। राजस्व विभाग ने इस मामले में जांच के बाद धारा 67 के तहत कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। मामले में प्रशासन ने पहले नोटिस जारी कर कब्जाधारियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया, लेकिन सामने कोई दावा करने वाला नहीं आया। इसके बाद आदेश पारित किया गया और तय समयावधि में भी आदेश के खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में कोई अपील नहीं की गई।

बुलडोजर चलाकर कब्रों को ध्वस्त कर दिया

ऐसे में मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कब्रों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी ने किया। उनके साथ तहसीलदार धीरेंद्र कुमार और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। संवेदनशील प्रकृति को देखते हुए प्रशासन ने पूरी कार्रवाई की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया।

पुलिस के साथ-साथ आरआरएफ के जवान भी मुस्तैद रहे

वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के साथ-साथ आरआरएफ के जवान भी मुस्तैद रहे। यह जमीन सरकारी अभिलेखों में नई परती के रूप में दर्ज थी, लेकिन वर्षों से इसे कब्रिस्तान के रूप में कब्जा कर रखा गया था। प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कब्जा हटाने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ेंः Bird Flu: रामपुर में मुनादी कराकर बंद कराए चिकन कॉर्नर व एग शॉप, बर्ड फ्लू के बाद प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

ये भी पढ़ेंः 'दोषियों की शिनाख्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्लीवालों के' फतेहपुर पर सियासत गरम, अखिलेश और मायावती ने की पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।