सावधान! अगर आपने नहीं भरा गृह कर, तो घर पहुंचेगा नगर पालिका का नोटिस और कटेगी आरसी
संभल नगर पालिका क्षेत्र में भवनों पर लगभग तीन करोड़ रुपये का संपत्ति और पेयजल कर बकाया है। 33 हजार ...और पढ़ें

नगरपालिका
HighLights
33 हजार आवासीय और 3,500 व्यावसायिक भवन
50 बड़े बकायदारों पर 50 लाख से ज्यादा बकाया
संवाद सहयोगी, जागरण, संभल। नगर पालिका क्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये का भवनों पर संपत्ति कर बकाया है। इसमें पेयजल कर भी शामिल है। वर्षों से कर भुगतान में भारी लापरवाही बरती जा रही है। अब पालिका ने बड़े बकायदारों को नोटिस जारी करने तैयारी शुरू कर दी है। अगर, नोटिस के बाद भी कर जमा नहीं किया गया तो फिर पालिका आरसी जारी करेगी। उसके बाद पानी का कनेक्शन काटने कभी प्रक्रिया रहेगा।
नगर पालिका क्षेत्र में कुल 33 हजार आवासीय भवन और करीब 3,500 व्यावसायिक भवन पंजीकृत हैं। इसके बावजूद अधिकांश भवन स्वामी और कारोबारी कर भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। पालिका रिकार्ड के मुताबिक कर बकाया की कुल राशि लगभग तीन करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इन बकायदारों में करीब 50 ऐसे बड़े करदाता हैं, जिन पर 50 लाख रुपये से अधिक का बकाया है।
लंबे समय से इन बकायदारों को मौखिक और लिखित रूप से कर जमा करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। इसी को देखते हुए नगर पालिका ने इन सभी बकायदारों को नोटिस जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। पालिका के अनुसार राजस्व, दूरसंचार विभाग, मंडी समिति, पीडब्ल्यूडी और रेलवे आदि विभागों पर भी कर बकाया है।
आवासीय व व्यावसायिक भवनों पर पालिका का लगभग तीन करोड़ रुपये का बकाया है। सभी को मई तक जमा करने के लिए कहा गया है। 50 ऐसे बड़े बकायेदार हैं, जिन पर 50 लाख रुपये का बकाया है। सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। कुछ सरकारी विभागों से भी कर वसूला गया है। हालांकि राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी और रेलवे ने भी कर जमा करने का आश्वासन दिया है।
- कार्तिक यादव, कर निर्धारण अधिकारी, नगर पालिका परिषद, संभल
यह भी पढ़ें- जामा मस्जिद हिंसा के बाद 'सख्त' हुई संभल पुलिस, एटीएस और सीसीटीवी के पहरे में थमा अपराध
