By Shobhit KumarEdited By: riya.pandey
Updated: Fri, 27 Oct 2023 08:06 PM (IST)
Karva Chauth 2023 सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवा चौथ (Karva Chauth) की रौनक बाजार में दिखाई देने लगी है। जहां महिलाएं बाजार में करवा के साथ ही पूजा कलैंडर व छलनी को खरीदते हुए देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं जेवर व कपड़ों की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में बाजार की रौनक दिख रही है।
जागरण संवाददाता, संभल। Karva Chauth 2023: सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवा चौथ (Karva Chauth) की रौनक बाजार में दिखाई देने लगी है। जहां महिलाएं बाजार में करवा के साथ ही पूजा कलैंडर व छलनी को खरीदते हुए देखी जा सकती हैं। इतना ही नहीं जेवर व कपड़ों की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में बाजार की रौनक अलग ही दिख रही है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ इस बार एक नवंबर को मनाया जाएगा।
करवा चौथ की तैयारियों में जुटी महिलाएं
इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। अब इस पर्व को तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाएं भी अब इस पर्व की तैयारी में जुटी गई हैं, जिसके लिए वह बढ़ चढ़कर तैयारियों में लग गई हैं। इसमें वह पूजन व श्रृंगार सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं और ऐसे में महिलाओं की भीड़ लगी दिख रही है। महिला श्रृंगार, व्रत व पूजन से जुड़े सामान को खरीदते हुए दिख सकती हैं।
महिलाएं करवा चौथ पूजन के लिए मिट्टी के करवा, छलनी, कलैंडर व अन्य पूजन सामग्री को खरीद रहीं थी। इससे बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही।
यह भी पढ़ें - रेल चक्काजाम मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' की सजा बरकरार
करवा चौथ पर पति की दीर्घायु की कामना
इस व्रत के मौके पर सभी सुहागिन महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखकर सुहाग की सलामती की कामना करती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं। जहां चांद निकलने के बाद विधि-विधान से पूजन करती हैं, जिसके बाद छलनी में चांद के साथ पति के चेहरे का दीदार करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को पूरा करती है। महिलाओं की कपड़ों व जेवर की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।