Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood Alert Sambhal: नरौरा में गंगा का जलस्तर खतरे के करीब, बाढ़ का अलर्ट जारी; खाली कराए जाएंगे गांव

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 10:44 AM (IST)

    गंगा नदी नरौरा में खतरे के निशान के करीब बह रही है जो खतरे के स्तर से सिर्फ 71 सेंटीमीटर नीचे है। नरौरा बैराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि बिजनौर से 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और बाढ़ संभावित गांवों में पानी घुसने की आशंका है।

    Hero Image
    गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है

    संवाद सहयोगी, जागरण, बहजोई। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और नरौरा में यह अब खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। बुधवार सुबह आठ बजे चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज नरौरा पर गंगा का जलस्तर 178.04 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां खतरे का निशान 178.765 मीटर है। इस लिहाज से गंगा अब सिर्फ 0.71 मीटर (71 सेंटीमीटर) नीचे बह रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नरौरा में खतरे के निशान से महज 71 सेमी नीचे बह रही गंगा

    बैराज से फिलहाल 1,15,180 क्यूसेक पानी डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जा रहा है, जो अगले कुछ घंटों में जिले के बाढ़ संभावित गांवों की ओर रुख कर सकता है। सिंचाई विभाग नरौरा खंड की ओर से गंगा की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।

    उधर, बिजनौर स्थित गंगा बैराज से भी लगातार भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार सुबह आठ बजे तक यहां से डाउनस्ट्रीम में 2,26,599 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।

    तहसील प्रशासन को अलर्ट पर रखा है

    जिला प्रशासन ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। संबंधित गांवों में मुनादी कराई हुआ। प्रशासन का मानना है कि जैसे ही बिजनौर से छोड़ा गया यह अतिरिक्त पानी नरौरा बैराज से आगे बढ़ेगा, वह बाढ़ संभावित गांवों की दिशा में बढ़ेगा, जिससे कुछ गांवों में पानी घुसने की स्थिति बन सकती है।

    बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है

    फिलहाल बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है और यदि गंगा का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो जल्द ही खतरे के निशान को पार कर सकती है।

    एसडीएम गुन्नौर वंदना मिश्रा ने बताया कि बिजनौर से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के बाद नरौरा की स्थिति को देखते हुए बाढ़ संभावित गांव में ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है और खाली करने को कहा गया है। ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा गया है। 

    ये भी पढ़ेंः Flood In Ganga: उत्तरकाशी में बादल फटने का असर यूपी में, तिगरीघाट डूबा; गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    ये भी पढ़ेंः Badaun Flood Alert: गंगा-रामगंगा खतरे के निशान के पार! संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन की एडवाइजरी जारी