Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: खेत की रखवाली कर रहे किसान को मिली दर्दनाक मौत, सांड ने दौड़ा-दौड़ाकर पटका और ले ली जान

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 05:38 PM (IST)

    खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना रजपुरा के गांव निरयावली में हुई। किसान ओम प्रकाश अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहे थे तभी एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पटक दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

    Hero Image
    खेत की रखवाली कर रहे सांड ने किसान की जान ले ली। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, रजपुरा। थाना क्षेत्र के गांव निरयावली में मंगलवार की देर रात खेत में फसल की रखवाली करते समय सांड ने किसान को दौड़ा दौड़ा कर उन्हें पटक दिया। सांड के हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पास ही खेत में रखवाली कर रहे अन्य किसान ने जब चीख पुकार सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। हालांकि तब तक सांड मौके से भाग चुका था। किसान ने जब शव पड़ा देखा तो स्वजन को इसकी जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर पहुंचे स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निरयावली निवासी ओम प्रकाश 45 पुत्र लखपत सिंह किसान थे। रोजाना की तरह ही वह मंगलवार की देर शाम अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। इस मौसम में जब फसलें पकने को तैयार होती हैं, तब किसानों की चिंता बढ़ जाती है क्योंकि बेसहारा घूम रहे गोवंशीय पशु कुछ ही घंटों में महीनों की मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

    देर रात करीब 11 बजे के आसपास ओम प्रकाश के खेत में एक सांड घुस आया। उन्होंने सांड को भगाने की कोशिश की और शोर मचाया, लेकिन सांड आक्रामक हो गया। सांड ने ओम प्रकाश पर हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाकर पटक दिया। हमले में ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पास के खेत में रखवाली कर रहे किसान सियाराम ने आवाजें सुनीं और जब वह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ओम प्रकाश को खेत में बेसुध पड़ा पाया।

    इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: प्रयाग के बाद काशी बनेगी महाकुंभ का पड़ाव, गंगा तट पर सजेगा मिनी कुंभ

    किसान की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। जागरण


    सियाराम ने तुरंत ओम प्रकाश के स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन के सदस्य जब खेत पर पहुंचे तो ओम प्रकाश मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल

    घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बेसहारा पशु क्षेत्र में लगातार किसानों के लिए समस्या बने हुए हैं। ये पशु फसलें बर्बाद कर रहे हैं, और अब इंसानों की जान पर भी खतरा बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे बार-बार प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

    इसे भी पढ़ें- UP News: एक घंटे में दो महिलाओं की चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, मचा हड़कंप

    किसानों ने बताया कि महीनों की मेहनत से फसल तैयार होती है और बेसहारा पशु कुछ ही घंटों में सब बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण बेसहारा गोवंशीय पशुओं की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। किसान न तो दिन में चैन से रह सकते हैं और न ही रात को। खेत की रखवाली करते समय उन्हें अब अपनी जान का भी खतरा सताने लगा है।