Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वर्ष 2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा', मंत्री गुलाब देवी ने गिनाईं BJP सरकार की उपलब्धियां

    Updated: Wed, 09 Apr 2025 06:32 PM (IST)

    बीजेपी के स्थापना दिवस पर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी के मार्गदर्शन में नगर के आजाद रोड स्थित पैलेस में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गुलाब देवी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा।

    Hero Image
    वर्ष 2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा: गुलाब देवी। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, संभल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे विविध कार्यक्रमों के तहत स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी के मार्गदर्शन में नगर के आजाद रोड स्थित पैलेस में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर फूल माला पहनाकर किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यक्रम राज्यमंत्री गुलाब देवी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत के गत ग्यारह वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन से गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि 2014 का इतिहास अनेकानेक वर्षों तक याद किया जाएगा जब भारतवर्ष के पटल पर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी पुनर्जागरण की मिशाल जलने लगी।

    जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सत्ता में आई तो मोदी ने गत एक दशक से थोड़े ही अधिक समय में हम सभी को गौरवान्वित किया। उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना से भारत की करोड़ों माताओं और बहनों को नौ करोड़ से अधिक एलपीजी कनैक्शन निश्शुल्क वितरित किए।

    मंत्री गुलाब देवी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि आज 45 वर्ष के बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में है या अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव एक युद्ध है। आज भाजपा भारत की सबसे खास, सबसे बड़ी एवं सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है। सदस्यता के हिसाब से वह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।

    ब्लाक प्रमुख डा. सुगंधा सिंह ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 65 प्रतिशत से अधिक लोन महिला उद्यमियों को प्रदान किए गए है। योगी की सरकार में ही अयोध्या में भगवान श्रीराम को टेंट से निकालकर भव्य मंदिर में विराजमान किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है।

    काशी विश्वनाथ एवं महाकाल कॉरिडोर ने एक सुव्यवस्थित व्यवस्था दी। महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन ने जहां पूरे विश्व को हतप्रभ किया, वहीं देश की सांस्कृतिक चेतना को जाति धर्म से परे उठाकर उसमें नई जान फूंकी।

    जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव ने कहा कि मोदी के ये ग्यारह साल जमीन से आसमान तक बेमिसाल हैं। उनके ये ग्यारह साल धाक, साख, सम्मान और राष्ट्र वैभव के हैं। वे गरीबों के मसीहा हैं और राष्ट्रनायक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह चौहान ने तथा संचालन मनोज कठेरिया ने किया।

    कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

    इस दौरान चंद्रपाल सिंह, साध्वी गीता प्रधान, अंकित जैन, पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर, ओमवीर सिंह खडगवंशी, डॉ. टीएस पाल, सतीश अरोरा, अंकुर अग्रवाल, अभिनव शर्मा, गिर्राज मौर्य, हरवेश सिंह,शुभम अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता मोनू, मनीष कुमार शर्मा, विजय यादव,चंद्रसेन दिवाकर, विकास वार्ष्णेय, राजकुमार यादव, राजश्री अग्रवाल, धीरेंद्र यादव, गिरीश रतन, तरुण नीरज, अमन कोरी, आकाश आहूजा, राजकुमार ठाकरे, शीनू गुप्ता, बबिता शर्मा, पुष्पलता पाल, सुधीर मल्होत्रा, मनोज दिवाकर ,शरद शर्मा, डॉ. अमित वार्ष्णेय,महावीर सिंह, कमल कुमार कमल, यश मदान आदि मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें- Jagran Josh Education Summit: केंद्रीय राज्य मंत्री मजूमदार बोले- नई शिक्षा नीति से बढ़ेगी छात्रों के सीखने की क्षमता