Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूल्हा बन गया पंडित, अपनी ही शादी में पढ़ने पढ़े मंत्र... देखते रह गए पुरोहितजी; चर्चा में अनोखा विवाह

    Unique Wedding In Saharanpur Update News सहारनपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली जहां दूल्हे ने खुद ही वैदिक मंत्रों के साथ विवाह के संस्कार पूरे किए। दूल्हे विवेक कुमार ने पंडित जी से मंत्रोच्चारण कराने से मना कर दिया और खुद ही दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। विवेक की इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 25 Jan 2025 02:49 PM (IST)
    Hero Image
    अपनी शादी की रस्मों के दौरान विवेक।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। शादी समारोह में उस समय लोग दंग रह गए जब दूल्हे ने पंडित जी से मंत्रोच्चारण कराने से इन्कार कर दिया। बाद में दूल्हे ने खुद मंत्रोच्चारण कर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। रामपुर मनिहारान के युवक की इस शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामपुर मनिहारान के मुहल्ला कायस्थान निवासी प्रवीण कुमार के बेटे विवेक कुमार की बरात 19 जनवरी को उत्तरखंड के जिला हरिद्वार में गांव कुंजा बहादुरपुर में अनिल कुमार के घर गई थी। दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर पहुंचकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। दूल्हा-दुल्हन फेरे लेने के लिए बैठे।

    पंडित जी फेरे कराने की तैयारी में थे। इस दौरान दूल्हे ने पंडित जी से कहा कि वह अपने विवाह के संस्कार खुद ही संपन्न कराएगा और मंत्र आदि भी खुद ही पढ़ेगा। यह सुनकर लोग दंग रह गए। दूल्हा विवेक ने खुद मंत्रोच्चारण के साथ दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। विवेक पहले समाचार पत्र वितरक था। अब गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीफार्मा कर रहा है।

    शादी के दौरान विवेक और उसकी दुल्हन।

    विवेक ने बताया कि उसकी धार्मिक कर्मकांड में गहरी आस्था है। इसके चलते ही उसने वैदिक मंत्र सीखे हैं। विवेक की शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हो रहा है। शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

    सामूहिक विवाह में प्रमाण पत्र लेते जोड़ा।

    सामूहिक विवाह योजना के तहत 84 जोड़ों की कराई शादी

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पंचायत बेहट और ब्लाक साढौली कदीम के संयुक्त कार्यक्रम में 84 जोड़ों का विवाह विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। शुक्रवार को पब्लिक इंटर कालेज साढौली कदीम परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसको संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नरेश सैनी व ब्लाक प्रमुख चौधरी विश्वास ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे पर काम कर रही है। आज प्रत्येक योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

    विधिवित रूप से संपन्न कराए विवाह

    कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना देवी, बेहट चेयरमैन अब्दुल रहमान, खंड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार व सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन मुल्की राज सैनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कुल 84 विवाहित जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें 44 हिंदू जोड़ों का विवाह विधिवत रूप से पंडित हरिओम शर्मा व अमित कपिल ने संपन्न कराया। जबकि 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह दिलशाद रावत मौलवी शमशाद व कारी असलम ने पढ़ाया।

    ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड सना रानी के प्यार में PAK पहुंचा बादल, अपने माता-पिता से बोला- 'इस्लाम कबूला, अब कभी नहीं आऊंगा'

    ये भी पढ़ेंः हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजा संभल का शाही जामा मस्जिद क्षेत्र... नमाजियों ने दिया राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का संदेश

    आर्थिक लाभ भी लिया

    इस मौके पर पहुंचे विवाहित जोड़ों को 51 हजार आर्थिक लाभ के रूप में दिए गए, जिनमें से 35 हजार रुपये वधू के खाते में, 10 हजार रुपये का घरेलू सामान व छह हजार व्यवस्था में लगे। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार व एडीओ पंचायत प्रदीप पुंडीर, चौधरी इनाम, भोपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।