Saharanpur News : 44 वर्ष बाद होगा रामलीला का मंचन, 20 दिन की मशक्कत के बाद मिली प्रशासन की हरी झंडी
Saharanpur News तीतरों में 44 साल बाद एक साथ दो जगहों पर रामलीला का मंचन होगा। रामसेवक दल को एसडीएम ने दूसरे स्थान पर मंचन की अनुमति दी। रामलीला कमेटी के विरोध के बाद यह फैसला लिया गया। पहले 1981 में होली चौक पर ऐसा मंचन हुआ था। कार्यक्रम का समापन दशहरा महोत्सव के साथ होगा।

संवाद सूत्र, जागरण, तीतरो (सहारनपुर) : नगर में लगभग 44 वर्ष बाद एक साथ दो स्थान पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामसेवक दल को पिछले 20 दिन की कोशिश के बाद दूसरे स्थान पर उप जिला अधिकारी ने इसके मंचन की अनुमति दी है।
बता दें नगर में इस बार रामलीला कमेटी से जुड़े हुए कुछ कलाकारों ने रामलीला भवन के नजदीक श्री राम नर्सरी मे मंचन का निर्णय लिया था, मगर रामलीला कमेटी ने उस पर आपत्ति जताई थी। शनिवार को विरोध प्रदर्शन के बाद देर शाम इसकी उप जिला अधिकारी नकुड़ सुरेंद्र कुमार ने लीला मंचन की इजाजत दे दी।
नगर के पूर्व रामलीला के कलाकार रहे रवि प्रकाश जैन ने बताया कि इससे पूर्व नगर के होली चौक पर इसी तरह रामलीला का मंचन लगभग 44 साल पूर्व सन 1981 में किया गया था, जिसमें उन्होंने राम का अभिनय किया था। हलाकि कई बार नगर मे पर्दे पर रामायण का प्रसारण जरूर किया गया और रामलीला का मंचन अलग किया गया, मगर दूसरी जगह कलाकारों द्वारा लीला का मंचन आज से दोनों जगह होगा। रामसेवक दल के बलराज देशवाल और रामलीला कमेटी के सचिव राजीव कुमार ने बताया की उनकी संस्थाओं के द्वारा चलने कार्यक्रम का दो अक्टूबर को दशहरा महोत्सव के साथ समापन होगा।
कलश यात्रा का आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत
संवाद सूत्र, जागरण, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सात दिन चलने वाली श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ भव्य जल कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ। जल कलश यात्रा में शामिल कथावाचक गोस्वामी ऊधो जी महाराज वृंदावन वाले का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार को श्रीमद् भागवत कथा के आरंभ से पूर्व जल कलश यात्रा निकाली गई। कथा स्थल से जल कलश यात्रा आरंभ हुई।
महिलाएं मंगल कलश लेकर कीर्तन करते हुए शामिल हुई। कथा वाचक गोस्वामी ऊधो महाराज ने भागवत के चार अक्षरों की व्याख्या के बारे में बताया कि भाव अर्थात प्रकाश यह कथा हृदय में आत्म प्रकाश करने वाली है इसी सत्य प्रकाश की खोज में यहां के लोग सदा लगे रहते हैं। इससे पूर्व कथा का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन रेनू बालियान ने कलश यात्रा का उदघाटन नवीन गुप्ता ने किया। अतिथियों ने आचार्य श्री का मंगल तिलक व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कथा के आयोजन में श्री राम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप मित्तल, सुरेंद्र फौजी, विजय शर्मा, पदम सिंह एडवोकेट, विजय आनंद, हरिओम शर्मा, नीरज शर्मा, श्यामलाल, सागर आदि का सहयोग रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।