Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharanpur News : युवक की 'आत्महत्या' मामले में पत्नी...प्रेमी व दो अन्य नामजद, प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 07:01 PM (IST)

    Saharanpur News सहारनपुर के गागलहेड़ी में एक व्यक्ति ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी और दो अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    Hero Image
    गागलहेड़ी पुलिस की गिरफ्त में मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी। सौ. पुलिस

    संवाद सूत्र, जागरण, गागलहेड़ी (सहारनपुर) : कोलकी ससुराल में आए दामाद सोनू के कमरे में कड़ी में फंदे से लटक कर आत्महत्या मामले में मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक सोनू के भाई ओमपाल पुत्र कबाडी निवासी ग्राम कपूरी गोविन्दपुर थाना देवबन्द ने मृतक की पत्नी बेबी पुत्री सेन्धू, शुभम पुत्र अरविन्द, मोधू पुत्र बीरबल व सोनिया पत्नी मोधू पर षड़यंत्र रचकर सोनू उर्फ सोनी पुत्र कबाडी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश आरंभ कर दी।

    रविवार दोपहर एसओ प्रवेश शर्मा ने टीम के साथ नामजद अभियुक्त शुभम पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम रसूलपुर थाना देवबंद व मृतक की पत्नी बेबी पुत्री सुरेन्द्र निवासी ग्राम कोलकी को गांव कोलकी से गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शुभम ने पूछताछ में बताया कि वह बेबी से पिछले सात माह से संपर्क में था व बेबी की ससुराल व उसके मायके भी जाता रहता था।

    जिससे बेबी का पति सोनू उर्फ सोनी नाराज रहता था। चार सितंबर को वह बेबी को उसकी ससुराल से लेकर चला गया था तथा छह सितंबर को बेबी को लेकर उसके मायके कोलकी चला आया। जहां बेबी का पति सोनू भी आया हुआ था। सोनू ने बेबी को अपने साथ ले जाने के लिए कहा, लेकिन बेबी नहीं मानी और छह सितंबर की सुबह सोनू एक खंडहरनुमा कमरे मे रस्सी से फांसी पर लटका हुआ मिला।

    comedy show banner
    comedy show banner