Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharanpur : प्रिंस ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में देश का नाम किया रोशन, जीते पांच मेडल, मेरठ में है तैनाती

    Updated: Sat, 12 Jul 2025 05:33 PM (IST)

    Saharanpur News सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार ने अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में भाग लेकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने पांच पदक जीते। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी कई रिकार्ड तोड़ चुके हैं। गृह नगर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

    Hero Image
    प्रिंस ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में देश का नाम किया रोशन, जीते पांच मेडल

    संवाद सूत्र, अंबेहटा (सहारनपुर)। गांव जगहैता के होनहार युवक ने अमेरिका में आयोजित दौड़ स्पर्धा में पांच पदक प्राप्त कर देश व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के निकटवर्ती ग्राम जगहैता नजीब के प्रिंस कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल हैं, वर्तमान में मेरठ तैनात हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंस कुमार ने बताया कि अमेरिका में वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम हाफ मैराथन के गेम आयोजित किए गए जिसमें विश्व के 70 देशों ने भाग लिया। भारत से भी अलग-अलग राज्यों से 150 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता अमेरिका के अटलांटा राज्य के बर्मिंघम में हुई। इस प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर की दौड़ में स्वर्ण, पांच किलोमीटर की दौड़ में रजत, 1500 मीटर की दौड़ में कांस्य, हाफ मैराथन में रजत व टीम के आधार पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

    प्रिंस कुमार ने बताया कि इससे पहले देश में आयोजित प्रतियोगिता में पांच किलोमीटर की दौड़ में 46 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा कर कीर्तिमान बनाया। 10 किलोमीटर की दौड़ में एक साल का रिकार्ड तोड़ा है। इसके बाद उनका चयन अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड गेम में हुआ।

    जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 26 व सहारनपुर के पांच खिलाड़ी भी थे। उनकी टीम 26 जून को अमेरिका पहुंची और 10 जुलाई को लौटे हैं। प्रिंस कुमार के पिता रामनाथ एक साधारण किसान हैं तथा माता सरोज देवी गृहणी हैं। बड़े भाई पुष्पेंद्र मोबाइल की दुकान चलाते हैं।

    केल्विन क्रिकेट एकेडमी के कोच सचिन सैनी, आर्यन क्रिकेट एकेडमी के कोच रविश राठी, अंकुर अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, दो कदम सफलता की ओर सामाजिक संस्था के नगर अध्यक्ष मनीष मित्तल, खिलाड़ी दानिश शफीक, वीर सिंह कश्यप ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि साधारण परिवार से निकलने वाले होनहार खिलाड़ी ने पांच पदक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

    प्रिंस कुमार के गृह नगर पहुंचने पर ग्रामीणों, समाजसेवियों व बुद्धिजीवि लोगों ने माला डालकर स्वागत किया।

    comedy show banner
    comedy show banner