सहारनपुर में घर में खड़ी बाइक का दिल्ली में चालान कटा, इससे पहले अन्य मामले में घर में खड़ी स्कूटी का भी कटा था चालान
सहारनपुर के बड़गांव में एक व्यक्ति की घर पर खड़ी होंडा शाइन बाइक का दिल्ली में चालान कट गया। जांच ...और पढ़ें

घर में खड़ी बाइक। सौ. बाइक स्वामी
HighLights
बाइक मालिक के मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आया।
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई।
संवाद सूत्र, जड़ौदापांडा (सहारनपुर)। जिले में घर में खड़ी स्कूटी का चालान कटने के बाद अब घर में खड़ी बाइक का चालान कटने का मामला सामने आया है। स्कूटी का तो सहारनपुर में ही चालान कटा था, लेकिन बाइक का दिल्ली में चालान कटा है।
कस्बा बड़गांव में यह अनोखा मामला प्रकाश में आया है। जहां घर में खड़ी बाइक का दिल्ली में चालान कटने बाद आए मैसेज से बाइक मालिक परेशान हो गया। थाने में तहरीर देकर फर्जी नंबर पर स्कूटी चला रहे चालक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कस्बा निवासी सागर ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी अंशु नाम पर होंडा शाइन मोटरसाइकिल पंजीकृत है जिसका नंबर डीएल5एस सीटी 1134 है। बुधवार की शाम मोबाइल पर चालान कटने का मैसेज आया। मैसेज देखने से पता चला कि कडकडदूमा की तरफ से जाते हुए दिल्ली में एक स्कूटी का ओवर स्पीड पर चालान कटा है। जिस पर नंबर मेरी बाइक होंडा शाइन का पड़ा हुआ है। जबकि उनकी बाइक घर में खड़ी है।
यह भी पढ़ें- घर में खड़ी स्कूटी का 30 KM दूर सहारनपुर में कटा चालान, मैसेज देखकर वाहन मालिक के उड़े होश
मैसेज देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी बाइक का नंबर एक युवक अपनी स्कूटी पर लिखकर चल रहा है। चालान में 2000 का जुर्माना दर्शाया गया है। मैसेज देखकर बाइक मालिक घबरा गया।
बाइक मालिक ने थाने में तहरीर देकर फर्जी नंबर डालकर स्कूटी चला रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को इस मामले से अवगत कराने की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आई है। कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।