विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में खड़ी स्कूटी का 30 KM दूर सहारनपुर में कटा चालान, मैसेज देखकर वाहन मालिक के उड़े होश  

By Praveen Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 19 Nov 2026 06:18 PM (IST)

Saharanpur News: नकुड़ निवासी दीपक कुमार की एक्टिवा स्कूटी का सहारनपुर में 30 किलोमीटर दूर चालान कट गया, जबकि स्कूटी घर में खड़ी थी।

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

  2. पुलिस ने मामले की जांच कराने की बात कही।

संवाद सूत्र, नकुड़ (सहारनपुर)। नकुड़ में घर में खड़ी एक्टिवा स्कूटी का करीब 30 किलोमीटर दूर सहारनपुर में चालान कटने का मामला सामने आया है। पीड़ित एक्टिवा स्वामी ने पुलिस से शिकायत कार्रवाई की मांग की है।

गुरुवार को नगर के सहारनपुर रोड़ स्थित कालोनी निवासी दीपक कुमार पुत्र यशपाल सिंह ने बताया कि उनके पास ग्रे कलर की एक्टिवा स्कूटी है, जिसका उपयोग वह नकुड़ में ही करते है।

बीते मंगलवार को उनके मोबाइल पर सहारनपुर में मंडी समिति के पास उनकी स्कूटी का एक हजार रुपये का चालान कटने का मैसेज आया। उन्होंने साइट पर चालान की जानकारी ली तो चालान के फोटो में सफेद रंग की स्कूटी पर उनकी स्कूटी के नंबर की प्लेट दिखी।

बताया कि चालान जिस समय कटा है, उस समय उनकी स्कूटी नकुड़ स्थित घर में खड़ी थी। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उनकी स्कूटी के नंबर की प्लेट लगाकर चलाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाल ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

रुपये लेने के बाद भी नहीं किया दुकानों का बैनामा, 17 लोगों पर मुकदमा

देवबंद : तल्हेड़ी बुजुर्ग में दुकानों के स्वामित्व को लेकर चल रहे विवाद में न्यायालय के आदेश पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों पर रुपये लेने के बाद भी बैनामा नहीं करने और दुकानों के ताले तोड़कर सामान चोरी करने का आरोप है।

तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी गुलाम साबिर ने न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत कर बताया था कि उसने 19 दिसंबर 2013 को मुनफैत और उसके बेटे शहजाद से शहजाद से बस स्टैंड, पनियाली रोड स्थित दो दुकानें 10 लाख 15 हजार रुपये में खरीदी थी। तभी से वह दुकानों पर काबिज है। आरोप है कि विक्रेता बैनामा कराने का आश्वासन देते रहे, लेकिन बैनामा नहीं किया।

बाद में शहजाद ने 19 अक्टूबर 2023 को कथित तौर पर इन्हीं दुकानों का 10 लाख 20 हजार रुपये में नरेंद्र सिंह के नाम बैनामा कर दिया। 16 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे आरोपित दुकानों पर पहुंचे और ताले तोड़कर अंदर रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय की शरण ली।

इसी मामले में न्यायालय के आदेश पर शहजाद, नरेंद्र सिंह समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।