विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहारनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.31 करोड़ की स्मैक के साथ महिला समेत चार तस्करों को किया गिरफ्तार

By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 19 Nov 2026 03:58 PM (IST)

सहारनपुर पुलिस ने एक महिला सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.31 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 655 ग्राम स्मैक के साथ चार मोबाइल फोन बरामद।

  2. स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.31 करोड़ रुपये।

जागरण संवाददाता, सहारनपुर। जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 655 ग्राम अवैध स्मैक और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 31 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी अभिनदंन ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान डीआइजी अभिषेक सिंह के आपरेशन सवेरा अभियान के तहत नानौता पुलिस टीम ने 18 नवंबर को रुहाड़ा पुलिया के पास घेराबंदी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नानू उर्फ शकील निवासी ग्राम हरपाल, थाना रामपुर मनिहारान, सय्यद शेखावत निवासी ग्राम कुम्हारहेड़ा, थाना सरसावा, मोनू उर्फ फरमान और उसकी पत्नी शबनम उर्फ शगुफ्ता निवासी शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है।

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि तलाशी के दौरान नानू उर्फ शकील के कब्जे से 60 ग्राम, सय्यद शेखावत से 260 ग्राम, मोनू उर्फ फरमान से 270 ग्राम और शबनम उर्फ शगुफ्ता से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस तरह कुल 655 ग्राम स्मैक पुलिस के हाथ लगी। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद मोबाइल फोन के माध्यम से तस्करी से जुड़े संभावित संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

मोनू पर पहले से दर्ज हैं एनडीपीएस के तीन मुकदमे
गिरफ्तार नानू उर्फ शकील का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर गो हत्या, पशु क्रूरता, चोरी और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व अभद्रता समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं मोनू उर्फ फरमान के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तीन पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज है। पुलिस अन्य आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।