विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nuh Violence में गिरफ्तार लोगों का केस लड़ेगी जमीयत उलमा-ए-हिंद, अध्यक्ष बोले; 'बिना भेदभाव करेंगे मदद'

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Mon, 04 Sep 2023 06:23 AM (IST)

Nuh Violence हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार लोगों को जमीयत उलमा-ए-हिंद कानूनी मदद मुहैया कराएगी। उपद्रवियों ...और पढ़ें

Nuh Violence में गिरफ्तार लोगों का केस लड़ेगी जमीयत उलमा-ए-हिंद
Nuh Violence में गिरफ्तार लोगों का केस लड़ेगी जमीयत उलमा-ए-हिंद

HighLights

  1. हिंसा के बाद गिरफ्तार लोगों को जमीयत उलमा-ए-हिंद कानूनी मदद मुहैया कराएगी।
  2. दंगा पीड़ितों की बिना किसी भेदभाव मदद की जाएगी, फिर चाहे वह मुसलमान हो या गैर मुस्लिम।

देवबंद (सहारनपुर), जागरण संवाददाता। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार लोगों को जमीयत उलमा-ए-हिंद कानूनी मदद मुहैया कराएगी।

जमीयत के राष्ट्रीय सचिव मौलाना नियाज फारूकी ने बयान में कहा कि हिंसा के बाद जमीयत के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर हालात की समीक्षा की है। उपद्रवियों ने जो हालात पैदा किए, उसके बाद सरकार ने गैरकानूनी तरीके से बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है।

बताया कि जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के निर्देश पर दंगा पीड़ितों की बिना किसी भेदभाव मदद की जाएगी, फिर चाहे वह मुसलमान हो या गैर मुस्लिम।

बताया कि संगठन बेवजह गिरफ्तार किए गए पीड़ितों को देश के संविधान के अनुसार कानूनी सहायता प्रदान करेगा।

Nuh Violence: थाने की गिराई दीवार, थाने का लूटा रिकॉर्ड, गाड़ियों को लगाई आग... नूंह हिंसा का आरोपी गिरफ्तार