विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दहेज में मिले तीन लाख 51 हजार रुपये लौटाकर दूल्हा बोला- 'दुल्हन ही दहेज'

By Vishva Pratap Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 20 Nov 2026 06:37 PM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर में एक दूल्हे ने दहेज में मिले 3.51 लाख रुपये यह कहते हुए लौटा दिए कि दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज है। इस फैसले का ग्रामीणों और दुल्हन ने स्वागत किया, जिससे दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने का संदेश गया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दूल्हे ने दहेज में मिले 3.51 लाख रुपये लौटाकर मिसाल पेश की।

  2. कहा, दुल्हन ही सबसे बड़ा दहेज और जीवनसाथी का विश्वास है।

  3. इस फैसले का ग्रामीणों और दुल्हन ने खुले दिल से स्वागत किया।

संवाद सूत्र, जड़ौदा पांडा (सहारनपुर)। दहेज जैसी कुप्रथा पर प्रहार हरियाणा के युवक ने प्रहार किया है। बारात लेकर कस्बा बड़गांव में स्थित रायल पैलेस में पहुंचे दूल्हे ने दहेज में मिले तीन लाख 51 हजार रुपये वापस कर दिए। कहा कि दुल्हन ही दहेज है। दूल्हे ने दहेज लोभियों को करारा जवाब दिया है। दूल्हे के इस फैसला का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने सराहना की।

हरियाणा के मुवाना गांव निवासी अमन राणा बीटेक तक शिक्षा प्राप्त हैं। वह क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी इंद्रजीत के यहां कस्बा बड़गांव रायल पैलेस में बारात लेकर पहुंचे। दुल्हन के पिता इंद्रजीत सहित स्वजन ने बारात का स्वागत किया। स्वागत करने के बाद स्वजन दूल्हे का टीका करने के लिए पहुंचे।

टीका करने के बाद दूल्हे को शगुन में 3 लाख 51000 रुपए देने लगे। दूल्हे ने शगुन में मिले पैसे यह कहते हैं लौटा दिए कि दुल्हन ही दहेज है। दुल्हे ने कहा कि जीवनसाथी का साथ एवं विश्वास ही सबसे बड़ी पूजी है। दहेज से रिश्तो को नहीं तोला जा सकता। सभी युवकों को दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए बिना दहेज शादी करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- देहरादून से 'बरात लेकर पहुंची दुल्हन' का दूसरे दिन भी शामली में डेरा, शादी की जिद पर अड़ी; युवक का अन्य जगह तय हुआ रिश्ता  

एमए तक पढ़ी दुल्हन अंशु ने दुल्हे के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यदि सभी युवक अपनी दुल्हन को ही दहेज समझें जो दहेज प्रथा पर अंकुश लगाया जा सकता है। दुल्हन अंशु का पिता इंद्रजीत ने कहा कि दहेज की मांगों से कई परिवारों की खुशियां प्रभावित होती हैं। वहीं ऐसा दामाद पाकर वे खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: सात महीने बीते, अब तक सात फेरे कराने की तारीख भी तय नहीं कर पाए सहारनपुर के अफसर 

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में घर में खड़ी बाइक का दिल्ली में चालान कटा, इससे पहले अन्य मामले में घर में खड़ी स्कूटी का भी कटा था चालान



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।