Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP News: सात फेरे लेने के लिए बैठा था दूल्हा, तभी पहुंची पहली पत्नी ने खाेल दी पाेल; आफत में फंसे बराती

    Updated: Wed, 13 Nov 2024 07:09 AM (IST)

    Saharanpur News Update यूपी के सहारनपुर जिले के बड़गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। शादी के दिन दूल्हे की पहली पत्नी ने आकर उसकी पोल खोल दी। इसके ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    UP News: प्रतीकात्मक खबर का उपयोग किया गया है।

    संवाद सूत्र, जागरण. बड़गांव/सहारनपुर। दूल्हा पूरे रस्मों रिवाज से आया, शादी की हल्दी से लेकर घुड़चढ़ी तक की रस्में पूरी की, लेकिन भाग्य के खेल भी निराले हैं। शादी से पहले ही पहली पत्नी ने उसकी पोल खोल दी और सात फेरे लेकर दुल्हन कोई ओर ले गया।

    ...जी हां, ऐसा ही वाकया हुआ है हरियाणा के राहड़ा से आए दूल्हे के साथ। धोखाधड़ी कर विवाह रचाने पहुंचे दूल्हे के साथ शादी करने से लड़की पक्ष ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उन्हें हवालात में बंद कराने के बाद बैरंग लौटाया।

    वहीं दुल्हन पक्ष ने रातों-रात दूसरे दूल्हे की तलाश कर पांच लोगों की बरात मंगा ली गई और बेटी की शादी करके उसे विदा किया। मिर्जापुर गांव में एक लडकी की बरात हरियाणा के करनाल के राहडा गांव से आई थी। शादी कुछ रस्मों के बाद दूल्हा मोहित सात फेरे लेने को मंडप में बैठा ही था कि उसकी पहली पत्नी अंजलि चौहान पुलिस लेकर मौके पर आ धमकी। दूल्हे सहित बरातियों की हवाईयां उस समय उड़ गई, जब अंजलि चौहान ने बताया कि वह उसकी पहली पत्नी है।

    लड़की ने स्वजनों ने बंधक बना ली बरात

    लड़की के स्वजन व गांव वासियों को यह बात नागवार गुजरी। पुलिस दूल्हे को थाने ले आई ओर बरात को गांववासियों ने बंधक बना लिया। दुल्हन के पिता शादी का सारा सामान फर्नीचर तक भेज चुके थे, जिस पर खाने-पीने तक तीन लाख का खर्च आ गया था। बहरहाल, रात 10 बजे राहड़ा व मिर्जापुर गांव के लोगों की पंचायत में पीड़ित पिता का शादी के नाम पर अब तक हुआ खर्च देने की बात तय हुई। इसके बाद ही बरात को बंधनमुक्त किया गया। दूल्हे को बैरंग लौटना पड़ा।

    दूसरे दूल्हे को तलाश कर की शादी

    मिर्जापुर गांव के लोगों ने रातोंरात हरियाणा के यमुनानगर के करहेडा गांव से अपनी रिश्तेदारी से लड़का व पांच लोगों की बरात मंगाकर रातोंरात लड़की की शादी रस्में पूरी कर विदा किया। इस गांव के लोगों ने सुबह अपने ही वाहन से फर्नीचर का सारा सामान लड़की की ससुराल करहेड़ा भिजवाया। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की पंचायत में रात ही समझौता हो गया था। 

    धोखाधड़ी में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

    तीन करोड़ रुपये जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गत वर्ष आठ जनवरी को शंकर गर्ग हाल निवासी आर्यन सिटी थाना कोतवाली देहात ने फर्जी बैनामा कर तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। मामले में थाना कुतुबशेर पर आइपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 506 के तहत महेंद्र सिंह समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

    ये भी पढ़ेंः गजब! मुर्गों की लड़ाई में दनादन लग रहे थे पैसे, पुलिस ने छापा मार 55 लोगों पर कर दी कार्रवाई

    ये भी पढ़ेंः Agniveer Bharti: सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, सहारनपुर में 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक 13 जिलों की होगी रैली

    एसएसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

    पुलिस ने मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था, जबकि अभियुक्त सर्वेश मित्तल निवासी माधव विहार कॉलोनी तोता चौक थाना मंडी फरार चल रहा था। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को कुतुबशेर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सर्वेश को मानकमऊ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।