बसपा ने सहारनपुर लोकसभा सीट से घोषित किया प्रत्याशी, मायावती ने मुस्लिम चेहरे पर खेला दांव
Lok Sabha Election 2024 बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर लोकसभा सीट से माजिद अली को उम्मीदवार बनाया है। माजिद अली ने वर्ष 2017में विधानसभा का चुनाव भी बसपा के टिकट से लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। क्षेत्र के फुलास अकबरपुर निवासी माजिद अली वर्तमान में देवबंद क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं।

संवाद सहयोगी, देवबंद। बहुजन समाज पार्टी ने सहारनपुर लोकसभा सीट से माजिद अली को उम्मीदवार बनाया है। माजिद अली ने वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव भी बसपा के टिकट से लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
क्षेत्र के फुलास अकबरपुर निवासी माजिद अली वर्तमान में देवबंद क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े 55 साल के माजिद अली 2017 में बसपा से टिकट लाए थे और देवबंद विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह भाजपा के कुंवर बृजेश सिंह से हार गए थे।
माजिद की पत्नी तसमीम बानो 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। माजिद अली बसपा का हाथ छोड़ते हुए सितंबर 2021 में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (आसपा) में शामिल हो गए थे। करीब चार महीने पहले ही उनकी पार्टी में वापसी हुई है।
बसपा हाईकमान ने वर्तमान बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान को हटाकर माजिद अली को लोकसभा प्रभारी बनाया था। तभी से माना जा रहा था कि माजिद अली ही सहारनपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। माजिद अली का दावा है कि वह मजबूती से चुनाव लडक़र सहारनपुर लोकसभा सीट जीतने का काम करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।