Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rampur News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 10:51 PM (IST)

    रामपुर के पटवाई क्षेत्र में कृपाली नामक एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई जिसके मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 2016 में किरन से शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। भाई सोमपाल ने जेठ जेठानी देवर और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है। एक अन्य घटना में पुलिस ने ममता की हत्या के आरोप में पति राजू को गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

    जागरण संवाददाता, रामपुर। थाना पटवाई क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके से आए स्वजन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पटवाई थाना क्षेत्र के चिकटी रामनगर निवासी कृपाली की शादी वर्ष 2016 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार तहसील शाहबाद के थाना सैफनी क्षेत्र के ग्राम रायपुर का मझरा निवासी किरन के साथ हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम के समय वह अपने घर पर मृत मिली। जानकारी पर मायके से स्वजन आ गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस आ गई। मृतका के भाई सोमपाल का कहना था कि उनके बहनोई तीन भाई हैं। दोनों भाइयों और उनकी पत्नी का स्वभाव बहन-बहनोई के साथ ठीक नहीं है।

    वे सभी अक्सर बहन-बहनोई के साथ झगड़ते हैं। उन्होंने ही बहन को गला दबाकर मार दिया। घटना के समय बहनोई घर पर नहीं थे। मृतका के पति का कहना है कि वह घटना के समय दवा लेने गया था। मृतका के भाई की ओर से जेठ, जेठानी, देवर और देवरानी के खिलाफ तहरीर पुलिस काे दी है।

    पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार

    रामपुर में पिछले दिनों महिला की हत्या के आरोप में शहजादनगर थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के भायपुर मेहंदी नगर गांव निवासी शेर सिंह की बेटी ममता की शादी शहजादनगर थाना क्षेत्र के बकनौरी गांव निवासी राजू के साथ वर्ष 2018 में हुई थी।

    कुछ दिनों बाद ही कम दहेज को लेकर ससुराल वाले आए दिन मारपीट करने लगे। तीन सितंबर को मारपीट कर महिला को आग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, वहां सात सितंबर को उसकी मौत हो गई।

    मायके वालों ने पति समेत पांच ससुरालियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने पति राजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

    यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बाइक की टक्कर से किसान की दर्दनाक मौत, महिला समेत तीन घायल