मोदी और योगी ने बदली मुसलमानों की सोच: नकवी
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी और योगी ने मुसलमानो
रामपुर। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी और योगी ने मुसलमानों की सोच बदल दी है। केंद्र सरकार सबका साथ-सबका विकास की राह पर चलते हुए अल्पसंख्यकों की तरक्की के लिए भी काम कर रही है। पहले कभी इतने काम नहीं हुए, जितने तीन साल में हुए हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में ही अल्पसंख्यक इलाकों में स्कूल-कालेज निर्माण के लिए 2200 करोड़ रुपये दिए गए। यूपी में कर्ज माफी में भी मुसलमानों को पूरा लाभ मिला है। रामपुर में तो सबसे ज्यादा मुसलमानों के कर्ज माफ हुए हैं।
जौहर रोड पर डा. संजीव अग्रवाल के आवास पर भाजपा पदाधिकारियों की मी¨टग के बाद दैनिक जागरण से वार्ता के दौरान श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सबको साथ लेकर चलने की बात करते रहे हैं और उन्होने यह कर के भी दिखाया है। बिना तुष्टिकरण के सशक्तीकरण का रास्ता अपनाया है। दूसरे दल मुसलमानों को मोदी और भाजपा के नाम पर डराते रहे, लेकिन अब मुसलमान समझ गया है कि भाजपा उनकी दुश्मन नहीं बल्कि हमदर्द है। इसी लिए मुसलमान अब भाजपा के साथ जुड़ रहा है। पहले मदरसों के बच्चे सिर्फ दीनी तालीम हासिल करते थे। इसके बाद उनके सामने रोजगार की दिक्कत पैदा होती थी, हमने मदरसों के बच्चों को भी आधुनिक शिक्षा दिलाने की दिशा में काम किया। अब देश भर में मदरसों में दीनी तालीम के साथ ही ¨हदी, अंग्रेजी, गणित और साइंस भी पढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही उन्हे कंप्यूटर भी सिखाया जा रहा है। स्वच्छता के लिए मदरसों में शौचालय भी बनवाए जा रहे हैं। इसी तरह युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गरीब नवाज कौशल विकास मिशन चलाया जा रहा है। सऊदी अरब सरकार से मोदी सरकार के अच्छे रिश्ते हैं, इसीलिए हज कोटा भी बढ़ाया गया है।
योगी सरकार को लेकर बोले, यह सरकार बेहतरीन काम कर रही है। भाजपा ने जो वादा किया था, उसे योगी सरकार ने पूरा किया। किसान कर्ज को लेकर परेशन थे, योगी सरकार कैबिनेच की पहली बैठक में ही ने 36 हजार करोड़ कर्ज माफ करने का फैसला लिया। यह बहुत बड़ा काम है। उन्होने कहा कि कर्ज माफी को लेकर विपक्षी दलों के लोग बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, कह रहे हैं कि कुछ लोगों के बहुत कम कर्ज माफ हुआ। इसमें कोई गड़बड़ नहीं है, जिसका जितना कर्ज था, एक लाख रुपये तक माफ हुआ है। इसमें धर्म, जाति या पार्टी का कोई भेदभाव नहीं है। पिछली सरकारें भेदभाव करती रही हैं, इसिलए उन लोगों की सोच वैसी ही है। सपा के शासनकाल में फसल खराब होने पर मुआवजा बांटा गया तो पार्टी कार्यकर्ताओं को ही दिया गया था, यह बात जनता अच्छी तरह जानती है। इसीलिए विधानसभा चुनाव में सपा बुरी तरह हार गई। उन्होंने कहा कि यूपी बहत बड़ा प्रदेश है। कई देशों से भी बड़ा है। यहां समस्याएं भी बड़ी हैं। तमाम समस्याएं दूर कराई जा रही हैं। सरकार के काम काज का पांच छह महीने में कोई आंकलन नहीं कर सकता। यहां दस साल ऐसी सरकारें रहीं, जिन्होने विकास के नाम पर सरकारी धन की लूट मचाई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।