UP News: रामपुर में चाचा ने हिस्ट्रीशीटर भतीजे को गोली से उड़ाया, आधी रात को हत्या के बाद मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के रामपुर में बड़ी घटना सामने आई है। मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम खाता चिंतामन में रविवार की रात एक बजे गोली की तड़तड़ाहट सुन लोगों के कान खड़े हो गए। यहां एक चाचा ने अपने हिस्ट्रीशीटर भतीजे को गोली मारने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह फरार हो गया था।

जागरण संवाददाता, रामपुर। रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम खाता चिंतामन में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
यह है मामला
गांव का विनोद हिस्ट्रीशीटर था और कच्ची शराब बेचने का धंधा करता था। इससे उसके चाचा आंगनलाल नाराज थे। इसी को लेकर कई बार विवाद हुआ। रविवार रात एक बजे आंगनलाल ने विनोद को गोली मार दी। इतना ही नहीं चाकू से भी गोद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें, यूपी के देवरिया में फिर एक खौफनाक वारदात, घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर जमीन में दफना दिया शव
फायर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई और आरोपित की तलाश में जुटे रहे, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। मृतक के भाई रवि ने अपने चाचा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अनुपम कुमार ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है। विनोद के खिलाफ कोतवाली में 15 मुकदमे दर्ज हैं और वह हिस्ट्रीशीटर था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।