विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के देवरिया में फिर एक खौफनाक वारदात, घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर जमीन में दफना दिया शव

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sun, 19 Nov 2023 01:49 PM (IST)

मामला देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाड गांव का है। पति- पत्नी के बीच कुछ सालों से अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। जिससे नाराज पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव घर के बगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या शव को जमीन में दफनाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या शव को जमीन में दफनाया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, मईल (देवरिया)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बार फिर हत्या का खौफनाक वारदात सामने आया है। मईल थाना क्षेत्र के नरसिंहडाड गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर के बगल में जमीन में दफना दिया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर शव को बरामद कर लिया। आरोपित ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

यह है पूरा मामला

नरसिंहडाड गांव निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र सूर्यनाथ सिंह की शादी 2006 में भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपरा पूरन गांव निवासी अनिता से हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब ठीक ठाक रहा। करीब चार वर्षों से पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। उसके बाद रिश्ता बिगड़ गया। पुलिस के मुताबित इंद्रपाल की पत्नी गांव में बने घर पर रहती थी वहीं इंद्रपाल के स्वजन गांव के बाहर बने मकान पर रहते थे। इंद्रपाल हिमांचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। इन दिनों वह छुट्टियों में गांव आया हुआ है।

यह भी पढ़ें, मातम में बदली खुशियां, देवरिया में बेटी की शादी का कार्ड लेकर बहन के घर जा रहे दंपती को ट्रक ने रौंदा; मौत

गुस्से में ले ली पत्नी की जान

किसी बात को लेकर शुक्रवार को पति- पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में इंद्रपाल ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद आरोपित ने गड्ढा खोदकर पत्नी के शव को दफना दिया। मृतका के मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने इंद्रपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इंद्रपाल ने पत्नी की हत्या की बात स्वीकार की। उसने पूरा घटनाक्रम बताते हुए शव दफनाने की बात बताई। इंद्रपाल को लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंची व शव को गढ्ढे से खोद कर निकलवाया।

क्या कहती है पुलिस

मामले में पुलिस ने मृतका के भाई गिरजेश मल्ल की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया की आरोपित की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें, World Cup Final: भारतीय टीम के खिलाड़ियों में जोश- जुनून भरपूर, टीम इंडिया जीतेगी जरूर

हत्यारोपित ने किया आत्मसमर्पण

शहर के मेहड़ा पुरवा में हुए हत्याकांड के आरोपित महेंद्र यादव पुत्र सत्यनारायण यादव निवासी मेहड़ा पुरवा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपित न्यायालय में आवेदन पत्र देकर याचना किया कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए तत्पर है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।