यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ration Card E-KYC: राशन कार्ड ई-केवाईसी को लेकर बड़ा अपडेट, 30 अप्रैल तक जरूर पूरा कर लें यह काम
Ration Card E-KYC रायबरेली में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। 22 ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता। रायबरेली। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराई जारी है। जनपद में 22 लाख 14 हजार 79 कार्ड धारक हैं, जिसमें 18 लाख आठ हजार तीन सौ 28 राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी करा ली हैं।
घटतौली रोकने के लिए किए जा रहे कार्य
शासन ने 30 अप्रैल की अंतिम तिथि निर्धारित की है। इसके बाद बचे हुए कार्ड धारकों का राशन रोक दिया जाएगा। विभाग एक साल से लगातार कार्ड धारकों को ई-केवाइसी के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है। राशन लेते समय पाश मशीन से निकलने वाली पर्ची पर ई-केवाइसी के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: एक्शन में आए IPS नीरज कुमार जादौन, लापरवाही पर चौकी प्रभारी समेत दो उपनिरीक्षक को किया निलंबित
