यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी के रायबरेली में युवक का अपहरण कर पीटा और फिर जूते चटवाए, वीडियो वायरल; केस दर्ज
यूपी के रायबरेली में दबंगों ने एक युवक का अपहरण करने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। यही नहीं उससे ...और पढ़ें

HighLights
- पीड़ित की मां की गुहार पर पुलिस ने युवक को दबंगों के चंगुल से कराया मुक्त
- घटना के लगभग एक माह बाद एसपी के आदेश पर अब दर्ज किया गया केस
जागरण संवाददाता, रायबरेली। दबंगों ने एक युवक का अपहरण किया, उसकी जमकर पिटाई की, फिर भी मन नहीं भरा तो उससे अपने जूते चटवाए। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना के लगभग एक माह बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब मामला दर्ज किया गया है।
इसी घटना का एक और वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। पीड़ित अमन सिंह का कहना है कि 21 अगस्त को वह बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार लोगों ने तमंचे के बल पर घसीट कर उसे कार में बैठा लिया। दबंग उसका अपहरण कर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां लात-घूसों व डंडों से मारा-पीटा। इसके बाद अपने जूते भी चटवाए।
पुलिस पर पहले कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़ित की मां की गुहार पर पुलिस ने युवक को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया। आरोप है कि दबंगों के राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद अमन ने पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह से आप बीती सुनाई। उन्होंने सोमवार को मामले में प्राथमिक दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए।
पुलिस के अनुसार, छोटू सिंह, पिंकू सिंह, दीपक सोनी, उदित सिंह, विपिन सिंह, मोहित, अंकित, वीर सिंह, सचिन सोनी, मनी सोनी, रूप चंद अग्रहरि, आयुष व तीन अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: 10-20 रुपये के चक्कर में तुम लोग… इतना कहते ही सिपाहियों ने दो युवकों को पीटा
