वाराणसी, चित्रकूट या खजुराहो? योगी सरकार दे रही सस्ते तीर्थ पैकेज, सीटें फुल होने से पहले बुक कर लें
Uttar Pradesh Tourism | उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैकेज टूर व्यवस्था शुरू की है। इस सुविधा के तहत आ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप तीर्थ स्थल का भ्रमण करके पुण्य अर्जित करना चाहते हैं, लेकिन असुविधा के कारण नहीं जा पा रहे हैं तो चिंता न करें। आपको तय स्थान पर पहुंचाने के साथ दर्शन-पूजन की उत्कृष्ट व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम कराएगा।
इसके लिए पैकेज टूर व्यवस्था शुरू की गई है। निगम ने दो बस सेवा शुरू की। इसके तहत आने-जाने, रुकने व दर्शन-पूजन की सुविधा मिलेगी। खाने-पीने की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ेगी।
योगी सरकार ने पर्यटन को लेकर की बड़ी पहल
प्रदेश की योगी सरकार का धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर है। इसके लिए धार्मिक व पौराणिक स्थलों का कायाकल्प कराया गया। प्रचार-प्रसार कराने के साथ अब लोगों को वहां तक पहुंचाने का प्रबंध कराया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम और राही इलावर्त के मुख्य व्यवस्थापक डीपी सिंह के अनुसार तीर्थराज प्रयाग और उसके आस-पास के क्षेत्रों तक लोगों को आसानी से पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। लग्जरी बस से वाराणसी, अयोध्या, विंध्याचल, चित्रकूट का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के खजुराहो, बांधवगढ़ व पन्ना घुमाने की व्यवस्था शुरू की गई है। लोगों को ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था दी गई है।
यहां कराएं बुकिंग
टूर पैकेज के तहत यात्रा करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग- upscdc.co.in से कराई जा सकती है। वहीं, ऑफलाइन बुकिंग पर्यटन विभाग के सिविल लाइंस स्थित होटल राही इलावर्त में होती है।
| स्थान | दाम (प्रतिव्यक्ति) |
|---|---|
| प्रयागराज - अयोध्या | ₹1220 |
| प्रयागराज - वाराणसी - अयोध्या | ₹5800 |
| प्रयागराज - चित्रकूट | ₹1330 |
| प्रयागराज - विंध्याचल - वाराणसी | ₹3620 |
| प्रयागराज - बांधवगढ़ (न्यूनतम 12 लोग होने पर बुकिंग) | ₹88,475 |
| प्रयागराज - पन्ना - खजुराहो (न्यूनतम 12 लोग होने पर बुकिंग) | ₹1,01,225 |
| प्रयाग दर्शन हेरिटेज वॉक | ₹525 |
इसे भी पढ़ें- UP Tourism : यूपी में पर्यटन विकास पर जोर, इस जिले में 20 करोड़ की लागत से 6 धार्मिक स्थलों का होगा कायाकल्प

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।