Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Results 2025: सफलता में हाईस्कूल ने तोड़ा पांच सालों का रिकार्ड, इंटर में घटा प्रतिशत; आंकड़ें

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 09:06 PM (IST)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (UP Board Results 2025) में हाईस्कूल ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल 90.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

    Hero Image
    UP Board Results 2025: रिजल्ट में सफलता पाने के बाद उत्साहित छात्राएं। जागरण

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। हाईस्कूल के वर्ष 2025 के उत्तीर्ण प्रतिशत ने पिछले पांच वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस वर्ष सर्वाधिक 90.11 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। इसके विपरीत इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में घट गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2025 में 81.15 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं, जबकि वर्ष 2024 में 82.60 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए थे। इसमें यह भी विशेष की पांच वर्षों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों के परिणाम में छात्राएं सफलता के मामले में प्रतिवर्ष छात्रों से आगे रही हैं।

    वर्षवार हाईस्कूल उत्तीर्ण परीक्षार्थी (प्रतिशत में)

    वर्ष
    बालक
    बालिका
    योग
    2020 79.88 87.29 83.31
    2022 85.25 91.69 88.18
    2023
    86.64 93.34 89.78
    2024 86.05 93.40 89.55
    2025 86.66 93.87 90.11

    वर्षवार इंटर उत्तीर्ण परीक्षार्थी (प्रतिशत में)

    वर्ष बालक बालिका योग
    2020 68.88 81.96 74.63
    2022 81.21 90.15 85.33
    2023 69.34 83.00 75.52
    2024 77.78 88.42 82.60
    2025 76.60 86.37 81.15

    शिक्षामित्र की बेटी श्रेया को मिला चौथा स्थान

    प्रयागराज : एसपी इंटर कालेज सिकरो कोरांव की छात्रा श्रेया सिंह ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में चौथा और जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। पिता सत्येंद्र सिंह किसान हैं। मां ललिता सिंह शिक्षामित्र हैं। बताती हैं कि उनकी सफलता में मां ने विशेष योगदान दिया है। उनके मार्गदर्शन में अच्छी पढ़ाई की, जिससे सफलता मिली है।

    श्रेया भविष्य में डाक्टर बनना चाहती हैं। कहती हैं कि उन्होंने हमेशा पढ़ाई पर ध्यान दिया। टीवी और मोबाइल बहुत कम देखती हूं। इससे लक्ष्य के प्रति एकाग्रता बनी रही। टाइमटेबल बनाकर उसका ईमानदारी से पालन किया। इससे परीक्षा में बेहतर नंबर मिला है।

    किसान पिता ने पढ़ाई को किया प्रेरित : साक्षी

    प्रयागराज : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में नौवां और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वालीं साक्षी ओझा सफलता से प्रफुल्लित हैं। इनका सपना आइएएस अधिकारी बनने का है। इसके लिए कड़ा परिश्रम करने का संकल्प लिया है। बताती हैं कि सफलता के पीछे पिता प्रभाशंकर ओझा की प्रेरणा है। वह किसान हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।

    मां अरुण देवी गृहणी हैं। एसपी इंटर कालेज सिकरो कोरांव की छात्रा साक्षी स्कूल के बाद घर पर चार-पांच घंटे पढ़ाई करती थीं। बताया कि मोबाइल का प्रयोग कम किया, फेसबुक व इंटाग्राम का प्रयोग नहीं करतीं। सिर्फ कुछ जानकारी लेने के लिए मोबाइल का प्रयोग करती थीं।

    डाक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं टापर महक

    प्रयागराज : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की टापर महक जायसवाल का सपना डाक्टर बनने का है। कहती हैं डाक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं। हर व्यक्ति का दुख-दर्द दूर कर सकूं जीवन का यही लक्ष्य है। इसके लिए कड़ा परिश्रम करूंगी।

    बच्चा राम यादव इंटरमीडिएट कालेज भुलई का पूरा बाबूगंज की छात्रा महक के पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी के कोखराज में किराना की दुकान चलाते हैं। मां कुसुम गृहणी हैं। बड़ी बहन आयुषी निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। वह कहती हैं कि उनकी सफलता के पीछे दीदी की प्रेरणा है।

    उन्हीं की देखरेख में आठ-नौ घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने बेहतर करने का हौसला बढ़ाया, जिसकी वजह से टाप कर गईं। बताया कि उन्होंने टापर बनने का नहीं सोचा, हां, अच्छा नंबर आएगा उसके प्रति आश्वस्त थीं।

    यह भी पढ़ें: UP Board Toppers: सोशल मीडिया से रहे दूर... टॉपर मयंक ने बताई अपनी स्ट्रैटजी, कोचिंग का नहीं लिया सहारा