विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, केंद्रों की सूची की गई अपलोड; मांगी गई आपत्तियां

Published: Tue, 03 Dec 2024 07:58 AM (IST)

UP Board Exam 2025 यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए प्रस्तावित ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई ...और पढ़ें

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का कार्यालय (फोटो -जागरण)
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज का कार्यालय (फोटो -जागरण)

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। (UP Board Exam 2025) वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड के प्रस्तावित आनलाइन केंद्रों के संबंध में जनपदीय केंद्र निर्धारण समितियों की ओर से आपत्तियां लेकर निस्तारण करते हुए अनुमोदन कर दिया है।

अनुमोदन के उपरांत परीक्षा केंद्रों की सूची को यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियां छह दिसंबर तक की जा सकेंगी, जिनका निस्तारण यूपी बोर्ड मिशन मोड में उसी दिन कराएगा।

बढ़ सकते हैं 400 केंद्र

अनुमान है कि 400 से ज्यादा केंद्र बढ़ सकते हैं। परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन अग्रसारित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की सूची को 27 नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड किया जाना था।

इस क्रम में जनपदीय समिति के अनुमोदन के उपरांत वेबसाइट पर प्रदर्शित केंद्रों की सूची के संबंध में आपत्ति होने पर यूपी बोर्ड को दो दिसंबर तक आपत्ति लेनी थी, लेकिन जनपदीय समिति की ओर से विलंब होने पर बोर्ड सचिव ने आपत्ति लेने की तिथि सोमवार को पांच दिन बढ़ा दी है।

बोर्ड ने मांगी आपत्तियां

नौ जिलों में विधानसभा उपचुनाव के कारण डीएम की ओर से गठित जनपदीय समिति के कई सदस्यों की व्यस्तता के कारण केंद्रों की सूची निर्धारित समय पर अपलोड नहीं हो सकी। इसके अलावा भी कुछ जिलों से विलंब हुआ। अब सभी जिलों से सूची अपलोड हो जाने के बाद बोर्ड सचिव ने इसे सार्वजनिक कर परीक्षार्थी, अभिभावक, प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों से आपत्तियां मांगी हैं।

कहा है कि प्रधानानाचार्य/प्रबंधक कारणों और साक्ष्य सहित संबंधित विद्यालय की आइडी से अपना प्रत्यावेदन आनलाइन परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर छह दिसंबर की शाम छह बजे तक प्रेषित कर सकेंगे। इसके अलावा यदि किसी विद्यार्थी, अभिभावक को आपत्ति है तो विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद के पोर्टल पर अपलोड करा सकते हैं।

सचिव ने बताया कि आने वाली आपत्तियों का निस्तारण मिशन मोड में उसी दिन कराया जाएगा। इस तरह प्रस्तावित तिथि सात दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: यूपी में पान मसाला फैक्ट्रियों पर सख्ती, हर फैक्ट्री के बाहर अस्थायी चौकी; दूसरे राज्यों में शिफ्ट करने की तैयारी

इसे भी पढ़ें: अनुष्का हत्याकांड: बेटे को ठीक करने के लिए दी थी बच्ची की बलि, खून से सने कपड़े बरामद; दंपति गिरफ्तार